लाइव न्यूज़ :

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2026 21:32 IST

Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में भाजपा की ‘‘विकास की अजेय यात्रा’’ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई और बाद में इसे पूर्व मुख्यमंत्रियों आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा आगे बढ़ाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देGujarat Local Body Elections 2026: 260 तालुका पंचायतों में से भाजपा ने 253 में जीत दर्ज की।Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो गया है। Gujarat Local Body Elections 2026: आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

गांधीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा की हालिया जीत की सराहना की तथा कहा कि पार्टी और उसके राजग सहयोगी अब देश के 80 प्रतिशत भूभाग पर शासन कर रहे हैं। गांधीनगर नगर निगम के लिए 620 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

 

शाह ने कहा कि गुजरात में भाजपा की ‘‘विकास की अजेय यात्रा’’ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई और बाद में इसे पूर्व मुख्यमंत्रियों आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी तथा वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा आगे बढ़ाया गया। शाह ने कहा, ‘‘भाजपा के इस विकास-समर्थक दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप, हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का पूर्णतः सफाया हो गया।

चाहे हम दूरबीन से दूर-दूर तक ही क्यों न देखें, कांग्रेस कहीं नजर नहीं आती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के लोग, जो ‘हम यह जीतेंगे, हम वह जीतेंगे’ का दावा कर रहे थे, दिल्ली में बुरी तरह हार गए, और यहां तो वे खाता भी नहीं खोल पाए।’’ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखने और समस्याओं का समाधान करने के लिए  कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे पार्टी में जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।

कोविड-19 महामारी के दौर को याद करते हुए शाह ने कहा कि गुजरात भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा, ‘‘जिन नगर निगमों में चुनाव हुए, उन सभी में हमने जीत हासिल की। ​​84 नगरपालिकाओं में से भाजपा ने 77 में जीत दर्ज की। 34 जिलों में चुनाव हुए, जिनमें से भाजपा ने 33 जिलों में जीत हासिल की ​​और 260 तालुका पंचायतों में से भाजपा ने 253 में जीत दर्ज की।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए शाह ने गुजरात में कांग्रेस की संभावनाओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर रहे थे और कह रहे थे ‘अगली बारी कांग्रेस की’। उन्हें समझ लेना चाहिए कि अगले सात जन्मों तक भी कोई मौका नहीं है।’’

टॅग्स :गुजरातअमित शाहBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, 18 मई को 21 मंत्री शपथ लेंगे

भारतबिहार के सारण जिले में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की उसके जीजा ने भर दी मांग, देखता रह गया दूल्हा

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी