लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2026 11:17 IST

ईंधन बचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत वाहनों का इस्तेमाल कम करने और पेट्रोल-डीजल के बजाय अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले साधन अपनाने को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोरंजन, सीमा पर्यटन और कम दूरी की आवाजाही के लिए इस पर्यावरण-अनुकूल सवारी को पसंद कर रहे हैं।जीरो लाइन से आर एस पुरा तक लोग आने-जाने के लिए तांगों का उपयोग कर रहे हैं।टांगों के प्रति यह बढ़ता रुझान ऐसे समय में देखने को मिल रहा है।

जम्मूः जम्मू के सीमावर्ती आरएस पुरा सेक्टर में कभी आम लोगों की सवारी रहे पारंपरिक घोड़ा-तांगे अब क्षेत्र में एक बार फिर लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद इन तांगों में सवारियों की तादाद बढ़ने लगी है। ये तांगे आजादी से पहले जम्मू और सियालकोट के बीच यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करते थे और सात दशक से अधिक समय से आरएस पुरा के इलाकों में इनका इस्तेमाल जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में लोग और पर्यटक दोनों ही अब मनोरंजन, सीमा पर्यटन और कम दूरी की आवाजाही के लिए इस पर्यावरण-अनुकूल सवारी को पसंद कर रहे हैं।

तांगा चालक तेजा सिंह ने बताया, ‘‘हम यहां दशकों से तांगे चला रहे हैं। 1947 से पहले लोग सियालकोट से जम्मू तक तांगों में सफर करते थे। वक्त के साथ यह परंपरा फीकी पड़ गई, लेकिन अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद स्थानीय लोग एक बार फिर गांवों में छोटी दूरी के लिए तांगों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस परंपरा को जीवित रखने के लिए तांगा चालक हर शनिवार और रविवार को यहां इकट्ठा होते हैं। एक अन्य तांगा चालक रतन सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे पूरे देश में ईंधन बचाने की मुहिम जोर पकड़ रही है, लोग फिर से तांगों को तरजीह देने लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जीरो लाइन से आर एस पुरा तक लोग आने-जाने के लिए तांगों का उपयोग कर रहे हैं।

लोग मोटर वाहनों पर ज्यादा निर्भर थे, लेकिन अब ईंधन बचाने की कवायद के तहत तांगे फिर दौड़ने लगे हैं। चूंकि घोड़ा-तांगे में ईंधन का कोई इस्तेमाल नहीं है, इसीलिए लोग इसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं।’’टांगों के प्रति यह बढ़ता रुझान ऐसे समय में देखने को मिल रहा है,

जब ईंधन बचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत वाहनों का इस्तेमाल कम करने और पेट्रोल-डीजल के बजाय अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले साधन अपनाने को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में आए कई पर्यटकों ने इस पारंपरिक सवारी की वापसी का स्वागत किया।

टॅग्स :Jammuक्रूड ऑयलपेट्रोलडीजल का भावDiesel Price
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण