लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2026 14:42 IST

सपा प्रमुख ने कहा कि किसी को भी ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे किसी वर्ग या व्यक्ति को अपमानित या आहत महसूस हो।

Open in App
ठळक मुद्देब्राह्मणों के खिलाफ की गई टिप्पणियों से विवाद खड़ा होने के कुछ दिनों बाद की गई है।अपनी भाषा और आचरण में संतुलन एवं मर्यादा बनाए रखने का निर्देश दिया।यादव ने सार्वजनिक संवाद में एकता और परस्पर सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भाषा और व्यवहार में संयम बरतने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। यह अपील पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर ब्राह्मणों के खिलाफ की गई टिप्पणियों से विवाद खड़ा होने के कुछ दिनों बाद की गई है।

समाजवादी पार्टी द्वारा एक जारी बयान के अनुसार, राजकुमार भाटी ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा अपनी भाषा और आचरण में संतुलन एवं मर्यादा बनाए रखने का निर्देश दिया।

बयान के अनुसार, सपा प्रमुख ने कहा कि किसी को भी ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे किसी वर्ग या व्यक्ति को अपमानित या आहत महसूस हो। हालिया विवाद का प्रत्यक्ष रूप से उल्लेख किए बिना यादव ने सार्वजनिक संवाद में एकता और परस्पर सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा आवश्यक है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों का एकजुट रहना जरूरी है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान पिछड़े वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को साथ जोड़ने का प्रयास है।

उन्होंने कहा, “पीडीए की एकजुटता ही वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।” उल्लेखनीय है कि राजकुमार भाटी हाल ही में ब्राह्मण समुदाय को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में घिर गए थे। बाद में उन्होंने इस मामले में बिना शर्त माफी भी मांगी थी। भाजपा नेताओं और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था तथा भाटी के खिलाफ कई स्थानों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJP Kisan MorchaBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित