लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलिसकर्मी को अगवा कर आतंकियों ने मार डाला, मारने से पहले पीटा, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 5, 2020 19:03 IST

हत्‍या की जिम्‍मेदारी टीआरएफ नामक आतंकी गुट ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने बडगाम में एक पुलिसकर्मी को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देआइआरपी की 21वीं वाहिनी का एक कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ को बुधवार की रात को आतंकियों ने अगवा कर लिया।बड़गाम जिले के अरचंद्रहामा, मागाम का रहने वाला था और बीते कुछ समय से उत्तरी कश्मीर के परिहासपोरा पट्टन में तैनात था। सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर उसकी तलाशी शुरू कर रखी थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

जम्मूः आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को फांसी लगा कर मार डाला है। उसको फांसी लगाए जाने से पहले उसकी खूब पिटाई की गई थी और अगवा कर लिया गया था।

इस हत्‍या की जिम्‍मेदारी टीआरएफ नामक आतंकी गुट ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने बडगाम में एक पुलिसकर्मी को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस में आइआरपी की 21वीं वाहिनी का एक कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ को बुधवार की रात को आतंकियों ने अगवा कर लिया।

वह बड़गाम जिले के अरचंद्रहामा, मागाम का रहने वाला था और बीते कुछ समय से उत्तरी कश्मीर के परिहासपोरा पट्टन में तैनात था। उसका पता लगाने के लिए बीती रात से ही पुलिस ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर उसकी तलाशी शुरू कर रखी थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

अलबत्ता, आज सुबह मागाम से कुछ ही दूरी पर बटपोरा कनिहामा गांव के बाहरी छोर पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। उन्होंने उसी समय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। दिवंगत की पहचान लापता पुलिसकर्मी के रूप में हुई है।

उसके चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों में यातनाएं दिए जाने और पीटे जाने की निशान थे। उसके दोनों हाथ भी पीछे बंधे हुए थे और गले में फंदा डाला गया था। पुलिस के अनुसार,जिस हालात में शव मिला है, उससे साफ होता है कि मोहम्मद अशरफ की हत्या करने से पहले उसे यातनाएं दी गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद अशरफ की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेनासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया