लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में एक पुलिसकर्मी और प्रवासी नागरिक की हत्या, आतंकियों ने दिया वारदात को अंजाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 17, 2021 22:29 IST

कश्मीर में पांच दिनों के भीतर पुलिसकर्मी पर घात लगाकर किया गया यह दूसरा मामला है। इससे पहले 13 सितंबर को श्रीनगर के खानेयार इलाके में एक प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम में शुक्रवार देर शाम जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान तथा एक प्रवासी नागरिक की हत्या। मृत जवान की पहचान बांटू शर्मा पुत्र नाथजी के रूप में हुई है।

जम्मू: आतंकियों ने कुलगाम में शुक्रवार देर शाम जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान तथा एक प्रवासी नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया ने कुलगाम जिले में आतंकियों ने रेलवे पुलिस के एक जवान की दिन दहाड़े हत्या कर दी। मृत जवान की पहचान बांटू शर्मा पुत्र नाथजी के रूप में हुई है जो शामफोर्ड स्कूल के पास रहता था।

इस वारदात को आतंकियों ने कुलगाम जिले के वनपोह इलाके में अंजाम दिया। जबकि आतंकियों ने कुलगाम के निहामा इलाके में एक प्रवासी नागरिक की गोली मार कर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले शंकर चौधरी को आतंकियों ने बाजार में सीधे सिर में गोली मार दी जिस कर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कश्मीर में पांच दिनों के भीतर पुलिसकर्मी पर घात लगाकर किया गया यह दूसरा मामला है। इससे पहले 13 सितंबर को एक आतंकी ने श्रीनगर के खानेयार इलाके में एक प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। शहीद सब इंस्पेक्टर को नजदीक से तीन गोलियां मारी गई थी और उसे जब अस्पताल पहुंचाया गया तो वह दम तोड़ चुका था।

वहीं पांच दिनों के भीतर इस दूसरी वारदात को लेकर पुलिस आशंका जता रही है कि इस हत्या के पीछे आतंकियों का वही ग्रुप संलिप्त है जिसने प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर की हत्या की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू