लाइव न्यूज़ :

इजराइल, हमास संघर्ष से जुड़े मुद्दे पर संरा महासभा में भारत जल्द दे सकता है बयान : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इजराइल और हमास के बीच संघर्ष और इससे जुड़े घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है और अगले एक-दो दिन में संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह मुद्दा सामने आने पर उसके बयान देने की उम्मीद है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी । उनसे इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष और उससे जुड़े घटनाक्रम एवं भारत के रुख को लेकर सवाल पूछा गया था ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं । 16 मई को संयुक्त राष्ट्र में हमारे स्थायी प्रतिनिधि ने इस बारे में चर्चा के दौरान विस्तृत बयान दिया था । ’’

बागची ने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र महासभा में जब यह मुद्दा अगले एक दो दिन में चर्चा के लिये आयेगा तब इस पर हमारे बयान देने की उम्मीद है । ’’

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने कहा था कि भारत दोनों पक्षों से अत्यधिक संयम दिखाने, तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई से बचने का आग्रह करता है ।

उन्होंने कहा था कि भारत इजराइल और फलस्तीन के बीच वार्ता बहाल करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के हरसंभव प्रयास का समर्थन करता है।

गौरतलब है कि इजराइल और हमास के बीच ताजा लड़ाई 10 दिन पहले तब शुरू हुई थी जब उग्रवादी समूह ने यरुशलम पर लंबी दूरी के रॉकेट दागे। इससे पहले अल-अक्सा मस्जिद में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच झड़पों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

इसके बाद इजराइल ने हमास को निशाना बनाते हुए काफी हवाई हमले किए। हमास और अन्य उग्रवादी समूहों ने इजराइली शहरों पर 4,000 से अधिक रॉकेट दागे हैं।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 64 बच्चों और 38 महिलाओं समेत कम से कम 227 फलस्तीनी मारे गए हैं और 1,620 लोग घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर