लाइव न्यूज़ :

रेलवे में 1.4 लाख पदों पर 15 से भर्ती, बोर्ड की वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

By स्वाति सिंह | Updated: December 12, 2020 15:17 IST

रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सीबीटी आधारित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 15 दिसंबर से ली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने कोरोना काल में बेरोजगारों को 1.40 लाख नौकरियां देने का फैसला लिया है। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड 15 दिसंबर से तीन चरणों में परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है।

नई दिल्ली: रेलवे ने कहा कि 1.4 लाख पदों को भरने के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करने हुए आयोजित की जाएगी, जिसमें 2.44 करोड़ अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को घोषणा पर हस्ताक्षर करने होंगे कि वे परीक्षा में बैठने के लिए फिट हैं। 

परीक्षा का पहला चरण 15 से 18 दिसंबर तक होगा। दूसरे चरण की परीक्षा 28 दिसंबर से मार्च 2021 तक चलेगी। तीसरे चरण की परीक्षा जून 2021 के अंत तक चलेगी। रेलवे बोर्ड के मानव संसाधन महानिदेशक आनंद एस। खाटी ने कहा, ''अभ्यर्थियों के लिए बीमारी मुक्त होने का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना संभव नहीं है, उन्हें एक घोषणापत्र देना होगा कि वे परीक्षा में बैठने के लिए फिट हैं और कोविड-19 से पीडि़त नहीं हैं।'' 

रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सीबीटी आधारित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 15 दिसंबर से ली जाएगी। परीक्षाएं तीन वर्गों में एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी), मिनिस्टीरियल आइसोलेटेड कैटेगरी एवं लेवल-1 कैटेगरी में ली जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक, दूसरे चरण की परीक्षा 28 दिसंबर से मार्च तक और तीसरे चरण की परीक्षा अप्रैल से जून तक होगी।

खाटी ने कहा, ''परीक्षा केंद्र आने पर अभ्यर्थियों की थर्मो गन से जांच की जाएगी। यदि शरीर का तापमान सीमा से अधिक हुआ तो उम्मीदवार की परीक्षा पुन: निर्धारित की जाएगी। यह सुरक्षा का मामला है। अभ्यर्थियों को मुख्यत: ऐसे केंद्र दिए गए हैं, जो उनके राज्य में हैं या जहां तक यात्रा करने में कम से कम समय लगे, खासकर महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों का विशेष ध्यान रखा गया है।''

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया