ठळक मुद्देगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांचCM हिमंत सरमा ने किया डिजिटल AI बैंक ब्रांच का उद्घाटन
असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हम एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं - स्लाइस बैंक की भारत की पहली डिजिटल और AI-पावर्ड बैंक ब्रांच। इस लॉन्च के मौके पर यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। मैं श्री बजाज को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने भारत के पहले डिजिटल और AI-पावर्ड बैंक के लॉन्च के लिए गुवाहाटी को चुना।"