बिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े, डूबने से युवक की मौत, रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2026 20:27 IST2026-05-16T20:26:57+5:302026-05-16T20:27:05+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था. दोनों तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई.

In Bihar's Madhubani district, a couple jumped into a pond, fearing villagers. The young man drowned. He had gone to a village garden around 10 pm to meet his girlfriend. | बिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े, डूबने से युवक की मौत, रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था

बिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े, डूबने से युवक की मौत, रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था

पटना:बिहार में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे एक प्रेमी जोड़े में युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि युवती की जान बचा ली गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उमगांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था. दोनों तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. ग्रामिणों के अनुसार, गांव के कुछ युवक दोनों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े. खुद को चारों ओर से घिरता देख प्रेमी-प्रेमिका ने घबराकर तालाब में छलांग लगा दी. 

स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाल लिया, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने बांस-बल्ले दिखाकर शिवम को बाहर निकलने नहीं दिया. शिवम को तैरना नहीं आता था, जिस कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. करीब एक घंटे बाद घटना की जानकारी उमगांव के लोगों को मिली. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शिवम को तालाब से बाहर निकाला गया. 

गंभीर हालत में उसे तुरंत उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे. इससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए. बाद में शिवम को बासोपट्टी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्यवाई की जाएंगी.

Web Title: In Bihar's Madhubani district, a couple jumped into a pond, fearing villagers. The young man drowned. He had gone to a village garden around 10 pm to meet his girlfriend.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार