लाइव न्यूज़ :

मुफ्त वैक्सीन की घोषणा के बाद अब एक्शन में सरकार, केंद्र ने कोरोना वैक्सीन की 44 करोड़ डोज के लिए ऑर्डर दिया

By अभिषेक पारीक | Updated: June 8, 2021 21:08 IST

केंद्र सरकार ने 44 करोड़ कोरोना वैक्सीन खरीद के लिए ऑर्डर दिया है। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई वैक्सीन नीति की घोषणा की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने 44 करोड़ कोरोना वैक्सीन खरीद के लिए ऑर्डर दिया है। इन 44 करोड़ खुराकों की आपूर्ति अगस्त और दिसंबर के मध्य की जाएगी।इनमें से कोविशील्ड की 25 करोड़ और कोवैक्सीन की 19 करोड़ खुराक शामिल है। 

देश में कोरोना संक्रमण का असर कुछ कम हुआ है। दूसरी लहर कम हो चुकी है, लेकिन अब भी तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत वैक्सीनेशन की है। केंद्र सरकार ने 44 करोड़ कोरोना वैक्सीन खरीद के लिए ऑर्डर दिया है। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई वैक्सीन नीति की घोषणा की थी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन 44 करोड़ खुराकों की आपूर्ति अगस्त और दिसंबर के मध्य की जाएगी। इनमें से कोविशील्ड की 25 करोड़ और कोवैक्सीन की 19 करोड़ खुराक शामिल है। दोनों वैक्सीन की खरीद के लिए 30 फीसद एडवांस भी जारी कर दिया गया है। 

18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त वैक्सीन

पीएम मोदी ने सोमवार को घोषणा की थी कि केंद्र सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। पीएम मोदी ने वैक्सीन का काम अपने हाथ में लेने की घोषणा की थी और कहा था कि 21 जून से सभी राज्यों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन देगी। अभी तक वैक्सीनेशन का 50 फीसद काम केंद्र सरकार के पास था। वहीं 25 फीसद राज्य सरकारों और 25 फीसद प्राइवेट सेक्टर के पास था। हालांकि अब 75 फीसद वैक्सीन केंद्र सरकार खरीदेगी और शेष 25 फीसद वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों को दी जाएगी। 

कम हो रहे हैं मामले

देश में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। दो महीने में कोरोना के आंकड़े पहली बार एक लाख से नीचे आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में 86,498 मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,123 रही। इससे पहले सात मई को देश में कोरोना के सर्वाधिक 4,14,188 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे