लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: गजब! कपालमोचन मेले के उद्घाटन से डरते हैं राजनेता, इस अंधविश्वास के पीछे की कहानी भी अजीब

By बलवंत तक्षक | Updated: November 13, 2019 11:20 IST

भले ही इसे अंधविश्वास करार दिया जाए, लेकिन सच यही है कि तमाम पार्टियों के राजनेता इस मेले के शुभारंभ से दूरी बनाकर चलते हैं. इनमें अब सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक भी शामिल हो गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देसभी पार्टियों के राजनेता कपालमोचन मेले के शुभारंभ से दूरी बनाकर चलते हैंबीजेपी के विधायक भी इसमें शामिल, इस बार भी कोई उद्घाटन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया

धार्मिक कार्यक्र में में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले हरियाणा के राजनेता यमुनानगर जिले के कपालमोचन मेले का उद्घाटन करने से डरते हैं. मेले के उद्घाटन के लिए जब भी उनसे संपर्क किया जाता है, कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टाल देते हैं. न जाने कैसे उनकी यह धारणा बन गई है कि जो भी राजनेता कपालमोचन मेले का शुभारंभ करेगा, वह जीवन में फिर कभी कोई चुनाव नहीं जीत पाएगा. 

भले ही इसे अंधविश्वास करार दिया जाए, लेकिन सच यही है कि तमाम पार्टियों के राजनेता इस मेले के शुभारंभ से दूरी बनाकर चलते हैं. इनमें अब सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक भी शामिल हो गए हैं. राज्य में इस बार यमुनानगर जिले से भाजपा के दो विधायक चुने गए हैं. इनमें जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर और यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा शामिल हैं. यमुनानगर नगर निगम के मेयर की जिम्मेदारी भी भाजपा के मदन चौहान के पास है, लेकिन इस दफा भी इनमें से कोई कपालमोचन मेले का शुभारंभ करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया.

हालांकि, पांच दिन तक चलने वाले इस मेले में लाखों लोग हिस्सा लेने के लिए दूर-दराज के इलाकों से यहां पहुंचते हैं. शाही स्नान के दौरान कपालमोचन सरोवरों में अब तक तीन लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री डुबकी लगा चुके हैं. उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल कपालमोचन सदियों से लोगों की आस्था का केंद्र रहा है. 15 वर्षों से अफसर ही कर रहे हैं मेले का उद्घाटन पिछले पंद्रह वर्षों से मेले का उद्घाटन हरियाणा के वरिष्ठ अफसर ही करते रहे हैं. 

राजनेताओं के मन में यह धारणा बन चुकी है कि जो भी राजनेता कपालमोचन मेले का उद्घाटन करेगा, उसे जीवन में फिर कभी कोई चुनाव नहीं जीत पाने का श्राप लग जाएगा. इस बार यमुनानगर के डिप्टी कमिश्नर मुकुल कुमार ने मेले का उद्घाटन किया है.

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया