लाइव न्यूज़ :

Haryana LS polls 2024: पुत्र नवीन जिंदल के बाद मां सावित्री जिंदल ने कांग्रेस को कहा गुडबाय, देश की अमीर महिला भाजपा में शामिल, पढ़े सोशल मीडिया पर क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 28, 2024 3:35 PM

Haryana LS polls 2024: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया।मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है।परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।

Haryana LS polls 2024: हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सावित्री जिंदल (84) हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सावित्री भाजपा में शामिल हुईं। सावित्री ने बुधवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की।

उन्होंने हिंदी में पोस्ट कर कहा, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्ष तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’’

‘फोर्ब्स इंडिया’ पत्रिका ने इस साल देश की सर्वाधिक अमीर महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल का नाम शामिल किया था। पत्रिका के अनुसार, प्रसिद्ध उद्योगपति और हरियाणा के पूर्व मंत्री ओ पी जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.1 अरब डॉलर है। हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपिंदर हुड्डा सरकार में सावित्री जिंदल मंत्री थीं।

वर्ष 2014 के चुनाव में सावित्री हिसार सीट पर भाजपा के डॉ कमल गुप्ता से हार गई थीं। गुप्ता वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री हैं। सावित्री जिंदल के बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर रविवार को भाजपा में शामिल हुए।

नवीन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुरूक्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस सांसद के तौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके नवीन जिंदल ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के एजेंडा में योगदान देना चाहते हैं।

टॅग्स :सावित्री जिंदलहरियाणालोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगलोकसभा चुनावनवीन जिंदल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 'क्या मैं हिंदी में बात कर सकता हूं', पीएम मोदी ने कर्नाटक में 'दिल से दिल' के बंधन के बारे में बात की

भारतLok Sabha Elections 2024: बिहार में तीसरे चरण के लिए दोनों गठबंधनों ने झोंकी ताकत, 5 सीटों पर 7 मई को होना है मतदान

भारतBihar LS Elections 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ट्वीट बम से पीएम मोदी पर कर रहे हैं हमला, कहा- पीएम पद पर रहने लायक नहीं हैं मोदी

भारतLok Sabha Election 2024: 'हमारे दिए लैपटॉप को BJP ने इतना छोटा कर दिया, कि चलते भी नहीं', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

भारतYogi Adityanath In Bareilly: 'जान बख्श दो एक बार बस', चुनावी सभा में बोले योगी आदित्यनाथ

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में ’यादव लैंड’ के रूप में चर्चित मधेपुरा लोकसभा सीट पर लालू की प्रतिष्ठा लगी है दाव पर, गोप मतदाताओं की गोलबंदी पर है नजर

भारतLok Sabha Election 2024: नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने प्रभु राम के अयोध्या में किए दर्शन, कहा- "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं.."

भारतNarendra Modi In Karnataka: 'आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है', कांग्रेस पर बोले पीएम मोदी

भारतLok Sabha Elections 2024: बिहार में मतदान केंद्रों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नहीं कर पा रहे हैं खुद अपने हथियारों को ही सुरक्षा

भारतNarendra Modi In Uttara Kannada: '...मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी