लाइव न्यूज़ :

गुजरात : जूनागढ़ के प्राथमिक स्कूल के तीन बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:19 IST

Open in App

जूनागढ़, 12 अक्टूबर गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के तीन छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़ जिला पंचायत शिक्षा समिति की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कक्षा छह और सात के बच्चों में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई और उन्हें उनके घरों में पृथक-वास में रखा गया है।

इसके बाद जिले के केशोद तालुका के मेसवान गांव के प्राथमिक स्कूल के लगभग 300 अन्य बच्चों की भी जांच शुरू की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल का संचालन करने वाली समिति ने राज्य शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया कि 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेगा। स्कूल में पहली से सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है।

समिति ने संक्रमित बच्चों के संपर्क में आने वाले अन्य बच्चों के माता- पिता से भी जांच करवाने का आग्रह किया है। इस बीच, ग्राम सरपंच रमेश लडाणी ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मेसवान में चल रहे नवरात्र के उत्सव को सोमवार से बंद कर दिया गया है।

लडाणी ने संवाददाताओं से कहा, “हमने खेत में काम करने वाले मजदूरों की कोविड-19 जांच कराने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया है। वे राज्य के अन्य भागों से यहां (फसलों की) कटाई के लिए आते हैं। ये मजदूर कोई एहतियात नहीं बरतते और टीकाकरण के बारे में भी नहीं जानते।”

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के मद्देनजर राज्य सरकार ने दो सितंबर से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खोलने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?