लाइव न्यूज़ :

सरकार 2022 के अंत तक एसटी के लिए 30 विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र स्थापित करेगी: सिंह

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार अनुसूचित जनजातियों के बीच वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने और उनके समग्र विकास के लिए 2022 के अंत तक देशभर में 30 विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) केन्द्र स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए प्रस्तावित कुल 75 एसटीआई केन्द्रों में से 20 पहले ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित किए जा चुके हैं, जो कृषि, गैर-कृषि और अन्य संबद्ध आजीविका क्षेत्रों में 20,000 लोगों को सीधे लाभान्वित करेंगे।

पंद्रह नवंबर (बिरसा मुंडा की जयंती) को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने संबंधी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदायों के बीच वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा देने और उनके समग्र सामाजिक आर्थिक विकास के लिए अगले साल के अंत तक एसटी के वास्ते 30 एसटीआई केंद्र स्थापित करेगी।

‘वोकल फॉर लोकल’ के विषय को रेखांकित करते हुए, सिंह ने कहा कि हालांकि विज्ञान सार्वभौमिक है लेकिन सस्ती स्वास्थ्य देखभाल, आवास, स्वच्छ हवा, पानी और ऊर्जा, कृषि उत्पादकता और खाद्य प्रसंस्करण आदि की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के लिए प्रासंगिक समाधान प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी स्थानीय होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos