लाइव न्यूज़ :

गो-एयर ने घरेलू नेटवर्क को सुदृढ़ करते हुये सर्दियों के मौसम में 22 नई उड़ानें जोड़ीं

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:59 IST

गोएयर ने 144 ए320 नियो विमानों का पुख्ता ऑर्डर दिया है और हम भविष्य में औसतन एक महीने में कम से कम एक विमान प्राप्त करेंगे।’

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 12 महीनों में हमारी नेटवर्क क्षमता 33 फीसदी बढ़ गई है,17 नए विमान बेड़े में शामिल किये गये हैं

निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी गोएयर ने घरेलू हवाई यात्रा नेटवर्क को मजबूत करते हुये दिल्ली से सीधे वाराणसी और इंदौर दो नये गंतव्य जोड़े हैं। इसके साथ ही विमानन कंपनी ने सर्दियों की अपनी समयसारिणी में 22 नई उड़ानें जोड़ी हैं। कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली से सीधे वाराणसी और इंदौर के साथ ही दिल्ली- गोवा और महानगरों एवं दूसरी श्रेणी के शहरों के बीच संपर्क बेहतर करने के लिये छह नये मार्ग बनाये गये हैं।

गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहाः “गोएयर इस वर्ष का समापन शानदार ढंग से करेगा- आक्रामक नेटवर्क विस्तार, विमान के बेड़े में बढ़ोतरी, नए गंतव्यों के संकलन के अलावा हमारे मौजूदा नेटवर्क पर छह नए संपर्क जोड़ना शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12 महीनों में हमारी नेटवर्क क्षमता 33 फीसदी बढ़ गई है, 17 नए विमान बेड़े में शामिल किये गये हैं, जिसके परिणामस्वरूप 100 नई उड़ानें सामने आईं हैं। हमने अपने नेटवर्क में 10 नए हवाईअड्डे जोड़े हैं।

इनमें - फुकेट, माले, अबू धाबी, मस्कट, दुबई, बैंकॉक, कुवैत, सिंगापुर, कन्नूर और आइजोल शामिल हैं। वाडिया ने बताया, ‘‘स्थापना के बाद से गोएयर ने 7.86 करोड़ लोगों को यात्रा कराई है और हमारा उद्देश्य अगले दो वर्ष में इस आंकड़े को 10 करोड़ तक पहुंचना है। गोएयर ने 144 ए320 नियो विमानों का पुख्ता ऑर्डर दिया है और हम भविष्य में औसतन एक महीने में कम से कम एक विमान प्राप्त करेंगे।’

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए