लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी गई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:23 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 16 अगस्त आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा ने सोमवार को राजधानी अमरावती के नेलापाडु में उच्च न्यायालय के एक नए अतिरिक्त भवन के निर्माण की आधारशिला रखी।

मई 2019 में सत्ता में आने के बाद से अमरावती में वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहली विकास परियोजना है।

सरकार की मूल योजना रायलसीमा क्षेत्र के कुरनूल में न्यायिक राजधानी स्थापित करने सहित राज्य के लिए तीन राजधानियां बनाने की थी।

हालांकि, पिछले महीने, राज्य सरकार ने ‘कुछ समय के लिए’ तीन राजधानियों का विचार स्थगित कर दिया था और संबंधित कानून को रद्द कर दिया था।

दरअसल, उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से महीनों पहले अनुरोध किया था कि उसके लिए तत्काल और भविष्य की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाए।

तदनुसार, आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) ने उच्च न्यायालय के अतिरिक्त भवन के निर्माण के वास्ते अगस्त में निविदाएं आमंत्रित की थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भूतल के अलावा तीन और फ्लोर वाली इस संरचना का निर्माण मौजूदा भवन के सामने किया जा रहा है, जिसका निर्माण क्षेत्रफल 76,300 वर्ग फुट है, जिसमें 14 अदालत कक्ष और चैम्बर बनाये जाने हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत 33.50 करोड़ रुपये है।

नई इमारत में भूतल पर उच्च न्यायालय पुस्तकालय और रिकॉर्ड रूम होगा।

सीआरडीए ने परियोजना को पूरा करने के लिए छह महीने की समयसीमा तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos