लाइव न्यूज़ :

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण आरंभ

By भाषा | Updated: December 8, 2020 11:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ दिसंबर केरल के पांच जिलों में तीन स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से मंगलवार को शुरू हुआ। सत्तारूढ़ माकपा नेतृत्व वाला एलडीएफ, कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा नीत राजग चुनावी मुकाबले में है।

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलप्पुझा और इडुकी जिलों में 395 स्थानीय निकायों के 6910 वार्ड के लिए मुकाबले में 24,583 उम्मीदवार हैं।

स्थानीय निकाय के पहले चरण में दो निगम- तिरुवनंतपुरम और कोल्लम, 20 नगरपालिका, 318 ग्राम पंचायतों, 50 ब्लॉक पंचायतों और पांच जिला पंचायतों में चुनाव हो रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सुबह पौने नौ बजे तक 7.53 प्रतिशत मतदान हुआ। तिरुवनंतपुरम में 6.97 प्रतिशत, कोल्लम में 7.67 प्रतिशत, पत्तनमथिट्टा में 8.13 प्रतिशत, अलप्पुझा में 7.90 प्रतिशत और इडुक्की में 7.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शुरुआती घंटे में सभी पांचों जिलों में मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

बारिश के बावजूद सुबह सात बजे मतदान शुरू होने पर तिरुवनंतपुरम के कई वार्ड में मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आयीं।

गांव हो या शहर, हर जगह मतदाता मास्क पहने हुए और कोविड-19 के संबंध में उचित दूरी के नियमों का पालन करते हुए दिखे।

पत्तनमथिट्टा जिले के रन्नी में 90 वर्षीय मतदाता मतायी अपना मत डालने के बाद अचेत हो गए और उनकी मौत हो गयी।

कोविड-19 से संक्रमित मतदाता या पृथक वास में रह रहे वोटर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर शाम में मतदान कर पाएंगे।

राज्य के मंत्री कडाकमपल्ली सुरेंद्रन और ए सी मोइद्दीन ने एलडीएफ की जीत के प्रति विश्वास जताया। मोइद्दीन ने कहा, ‘‘ हालिया विवादों से सत्तारूढ़ मोर्चे के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विपक्षी कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीतला ने कहा कि चुनाव के नतीजे पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज पर जनादेश होगा।

वरिष्ठ नेता कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा की जीत होगी।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक पांचों जिलों में कुल 88, 26,873 मतदाता हैं। इनमें 46,68,267 महिला और 61 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 11,225 मतदान केंद्रों में से 320 को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां पर ‘वेबकास्टिंग’ की व्यवस्था की गयी है।

सत्तारूढ़ माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने विजयन के नेतृत्व वाली सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित किया है।

दूसरे चरण में 10 दिसंबर को एर्नाकुलम, कोट्टायम, त्रिसूर, पालक्कड़ और वायनाड में चुनाव होगा। तीसरे चरण में 14 दिसंबर को मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड़ में चुनाव होगा। मतगणना 16 दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे