लाइव न्यूज़ :

अस्पतालों व नर्सिंग होम की अग्नि सुरक्षा समीक्षा करें: केंद्रीय गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अस्पतालों और नर्सिंग होम की अग्नि सुरक्षा तंत्र की विस्तृत समीक्षा करें। इससे पहले देश के अलग अलग हिस्सों में अस्पतालों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था कोविड महामारी से निपट रही है तब इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को पत्र लिखकर अस्पतालों और नर्सिंग होम में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने वाली आग की ओर उनका ध्यान दिलाया है।

पिछले दो महीनों में, खासकर, महाराष्ट्र और गुजरात में एक दर्ज से अधिक आग लगने की घटनाएं हुई हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है।

गृह सचिव ने कहा कि यह घटनाएं रखरखाव की कमी का संकेत करती हैं या अस्पताल की वायरिंग पर अधिक भार होने के चलते शॉर्ट सर्किट होता है जिससे आग लगती है और जान हानि तथा अवसंरचना का नुकसान होता है।

भल्ला ने कहा कि किसी भी अस्पताल (विशेष रूप से कोविड-19 समर्पित अस्पतालों) में चाहे वह सरकारी हो या निजी, आग न लगे, इसके लिए कार्रवाई योजना होनी चाहिए।

प्रवक्ता ने पत्र के हवाले से बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से स्वास्थ्य, बिजली और दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर विस्तृत समीक्षा करने का आग्रह किया गया और सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत कार्रवाई योजना तैयार करने को कहा गया है।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी कहा गया है कि वे विभिन्न स्तरों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करें।

उसने कहा कि क्षेत्र स्तर के अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा करें और अंदरूनी वायरिंग तथा अग्नि सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता जांचें और कोई कमी पाए जाने पर तुरंत जरूरी उपचारात्मक कार्रवाई करें।

पत्र में कहा गया है कि देश में कोविड समर्पित स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं। कई मामलों में तो ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर और वेंटिलेटर अहम होते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि सभी अस्पतालों और चिकित्सालयों को 24 घंटे और सातों दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले।

पत्र में गृह मंत्रालय में महानिदेशक (दमकल सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड) की ओर से अस्पतालों और नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा के लिए जारी हालिया परामर्श की ओर भी ध्यान दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है