लाइव न्यूज़ :

कमरतोड़ महंगाई से हर कोई परेशान: डोटासरा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:39 IST

Open in App

जयपुर, दो दिसंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़ती महंगाई को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कमरतोड़ परेशानी के कारण हर कोई परेशान है।

डोटासरा ने केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए यहां कहा कि देश में आज कमर तोड़ महंगाई के कारण हर व्यक्ति परेशान है और केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने की बजाए कीमतें बढ़ा रही है तथा टैक्स वसूली का कार्य कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जानबूझकर कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ नई दिल्ली में प्रस्तावित रैली की मंजूरी खारिज कर दी। उन्होंने एक बयान में कहा,‘‘जनता की पीड़ा को दूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है तथा मोदी सरकार के अहंकारी निर्णयों से नहीं झुकेगी।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता की आवाज मोदी सरकार तक पहुंचाने के लिए अब प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' 12 दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में सप्ताह में तीन दिन राज्य सरकार के दो से तीन मंत्री तय रोस्टर के अनुसार जनसुनवाई करेंगे। यह जनसुनवाई 15 दिसंबर से शुरू होगी और इसका पहले लगभग एक महीने का कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र