लाइव न्यूज़ :

कचरा प्रबंधन इकाई के पास बिजली के हाई टेंशन तारों को अनुमति दी जा सकती है : हरित अधिकरण ने सीपीसीबी से पूछा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह विशेषज्ञों की एक समिति गठित करके यह पता लगाए कि क्या सामान्य खतरनाक अपशिष्ट शोधन, भंडारण और निस्तारण इकाई के पास से बिजली की हाई टेंशन तारों को गुजरने की अनुमति दी जा सकती है।

हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को नोटिस जारी किया और उसे एक महीने के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘सीपीसीबी विशेषज्ञों की एक समिति गठित कर सकती है और मौजूदा दिशा-निर्देशों तथा नियमों के आधार पर टीएसडीएफ संयंत्र के पास से बिजली के हाई टेंशन तारों को गुजरने की अनुमति दी जा सकती है या नहीं यह तय कर सकती है और उसे तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट ईमेल से भेजनी होगी।’’

हरित अधिकरण ने आठ अक्टूबर को अपने आदेश में आवेदक को निर्देश दिया कि वह अपना पक्ष रखने के लिए दस्तावेज दाखिल करे और सीपीसीबी से कहा कि वह एक सप्ताह के भीतर अनुपालन संबंधी हलफनामा दायर करे।

हरित अधिकरण गुजरात इनवायरो प्रोटेक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (प्राइवेट) लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित टीएसडीएफ लैंडफिल्ड के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई ट्रांसमिशन लाइन (तारों) को कम से कम 50 मीटर दूर हटाने का निर्देश दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?