लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना की शुरूआत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:48 IST

Open in App

रायपुर, दो अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को राज्य के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना की शुरूआत की । गोबर गैस की बिजली से अब गौठानों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की मशीनों को चलाया जाएगा।

जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ के गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करते हुए गांवों को स्वावलंबी बनाने में जुटी है और अब छत्तीसगढ़ के गांव गोबर से विद्युत उत्पादन के मामले में स्वावलंबी होंगे।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब विद्युत उत्पादन का काम सरकार और बड़े उद्योगपति किया करते थे और अब हमारे राज्य में गांव के ग्रामीण टेटकू, बैशाखू, सुखमती, सुकवारा भी बिजली बनाएंगे और बेचेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी का मजाक उड़ाने वाले लोग अब इसकी महत्ता को देख लें।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के राखी, दुर्ग जिले के सिकोला तथा रायपुर जिले के बनचरौदा गौठान में गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरूआत की।

उन्होंने बताया कि बघेल ने इस मौके पर बेमेतरा जिले में 503 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि सुराजी गांव योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग छह हजार गांवों में गौठानों का निर्माण करा कर उन्हें रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया गया है। ,

उन्होंने बताया कि यहां गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी कर बड़े पैमाने पर जैविक खाद का उत्पादन और अन्य आयमूलक गतिविधियां समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गोबर से विद्युत उत्पादन की परियोजना के प्रथम चरण में बेमेतरा जिले के राखी, दुर्ग के सिकोला और रायपुर जिले के बनचरौदा गांव में गोबर से विद्युत उत्पादन की यूनिट लगाई गयी है । एक यूनिट से 85 क्यूबिक घन मीटर गैस बनेगी, जिससे इससे 153 किलोवाट विद्युत का उत्पादन होगा।

इस प्रकार तीनों गौठानों में स्थापित बायो गैस जेनसेट इकाईयों से लगभग 460 किलोवाट विद्युत का उत्पादन होगा। जिससे गांवों, गौठानों में प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ वहां स्थापित मशीनों का संचालन हो सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि गोबर से विद्युत उत्पादन की यूनिट से बिजली उत्पादन के बाद शेष स्लरी के पानी का उपयोग बाड़ी और चारागाह में सिंचाई के लिए होगा तथा बाकी अवशेष से जैविक खाद तैयार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो