लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के कारण राज्यसभा की 18 सीटों पर चुनाव स्थगित रहेगा: चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: April 4, 2020 07:10 IST

आयोग ने कोरोना संकट से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव कराने को गैरजरूरी मानते हुये अगले आदेश तक के लिये निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित रखने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न हालात को देखते हुये स्थगित रखने का फैसला किया है।आयोग ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना संकट के कारण 24 मार्च को अधिसूचना जारी कर इन सीटों पर जारी चुनाव प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक के लिये स्थगित किया गया था।

चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न हालात को देखते हुये स्थगित रखने का फैसला किया है। आयोग ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना संकट के कारण 24 मार्च को अधिसूचना जारी कर इन सीटों पर जारी चुनाव प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक के लिये स्थगित किया गया था।

आयोग ने कोरोना संकट से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव कराने को गैरजरूरी मानते हुये अगले आदेश तक के लिये निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित रखने का फैसला किया है। 

उल्लेखनीय है कि आयोग ने अप्रैल में खाली हो रही 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिये छह मार्च को अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक दस राज्यों की 37 सीटों पर सिर्फ एक एक उम्मीदवार होने के कारण इन सीटों के उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।  शेष 18 सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना था, लेकिन कोरोना संकट के कारण सरकार द्वारा घोषित देशव्यापी बंद (लॉकडाउन) की वजह से आयोग ने 24 मार्च को मतदान और मतगणना को स्थगित कर निर्वाचन प्रक्रिया को रोक दिया।

आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और निर्वाचन कर्मचारियों के एकत्र होने की संभावना के कारण लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की आशंका को देखते हुये निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित रखना उपयुक्त होगा। 

जिन राज्यों की 18 सीटों पर चुनाव होना है उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि (18 मार्च) को उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी थी, इसलिये उम्मीदवारों की उक्त सूची को अंतिम मानते हुये सिर्फ मतदान और मतगणना को स्थगित किया गया है। आयोग ने कहा कि देश में स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद मतदान और मतगणना की तारीख जल्द घोषित की जायेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसराज्यसभा चुनावचुनाव आयोगराज्य सभालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?