लाइव न्यूज़ :

ईडी ने भागलपुर की तत्कालीन एडीएम जयश्री ठाकुर की 6.85 करोड़ की संपत्ति कर ली जब्त, सृजन घोटाले से भी जुड़े हैं तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 25, 2021 18:18 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर की तत्कालीन एडीएम जयश्री ठाकुर की 6.85 करोड की संपत्ति जब्त कर ली है. उनके कुल 42 बैंक खातों को सील कर दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर की तत्कालीन एडीएम जयश्री ठाकुर की 6.85 करोड की संपत्ति जब्त जमीन अधिग्रहण की आड़ में गलत तरीके से करोड़ों रुपये की कमाई का आरोप2017 के अगस्त माह में पहले सृजन घोटाला के खुलासा

पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर की तत्कालीन एडीएम जयश्री ठाकुर की 6.85 करोड की संपत्ति जब्त कर ली है. उनके कुल 42 बैंक खातों को सील कर दिया गया है. जयश्री ठाकुर पर जमीन अधिग्रहण की आड़ में गलत तरीके से करोड़ों रुपये की कमाई करने का आरोप है.

बताया जा रहा है कि पूर्व एडीएम जयश्री ठाकुर के 42 बैंक खातों, 16 जमीन, एक फ्लैट और 15 इंशोरेंस पालिसी को जब्त किया गया है. इनके ऊपर पीएमएलए, 2002 एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. 2017 के अगस्त माह में सृजन घोटाले के खुलासे और फिर आरोपियों में जयश्री का नाम आने के बाद उन्हें नौकरी (सरकारी सेवा) से बर्खास्त किया गया था.

साल 2013 में ईओयू ने जयश्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी. जांच में पता चला कि ठाकुर के पास आय से अधिक संपत्ति जमा कर रखी है. जयश्री ठाकुर ने जमीन अधिग्रहण की आड़ में गलत तरीके से करोडों रुपये कमाई थी. खासकर बांका में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान जयश्री ठाकुर ने जमकर धांधली की थी.

दरअसल, जमीन अधिग्रहण होने से कुछ समय पहले जयश्री संबंधित एरिया की जमीन स्थानीय लोगों से औने-पौने कीमत पर खरीद लेती थी. बाद में सरकार द्वारा अधिग्रहण के समय उसी जमीन की 10 गुनी अधिक कीमत हासिल कर लेती थी. तफ्तीश में यह हकीकत सामने आने पर तब उनके खिलाफ सरकारी पद के दुरुपयोग का मामला भी दर्ज किया गया था. साथ ही जमीन के जरिए की गई 15 करोड़ से अधिक की काली कमाई भी जब्त की गई थी.सृजन घोटाले के खुलासे से काफी पहले ही ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी जयश्री ठाकुर के भ्रष्टाचार की पोल खोली थी.

सृजन घोटाला में नाम आने से चार साल पहले ही भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति को लेकर पूर्व एडीएम जयश्री ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा संबंधित महकमों से की गई थी. लेकिन उनके खिलाफ कुछ हो नहीं पाया. लेकिन 2017 के अगस्त माह में पहले सृजन घोटाला के खुलासा और फिर आरोपियों में जयश्री का नाम आने के बाद उन्हें नौकरी (सरकारी सेवा) से बर्खास्त किया गया था. 2013 में ईओयू ने जयश्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. साथ ही उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. जांच में पता चला कि ठाकुर ने सरकार को दी गई जानकारी में भी संपत्ति की असलियत छिपाई है. उल्लेखनीय है कि साल 2003 से 2014 के बीच हुए करीब एक हजार करोड़ से अधिक का सृजन घोटाला हुआ था.

टॅग्स :बिहारपटनाभागलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब