लाइव न्यूज़ :

'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद को मिल रही है जान से मारने की धमकी! यूट्यूबर गौरव वासन पर लगाए आरोप

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2020 09:57 IST

'बाबा का ढाबा' रातों-रात एक वीडियो की वजह से मशहूर हुआ। इसके साथ ही इसे चलाने वाले कांता प्रसाद भी मशहूर हुए। उनकी हालत को देखते हुए कई लोगों मदद के लिए आगे आए थे। अब उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'बाबा का ढाबा' चलाने वाले कांता प्रसाद का आरोप- अनजान लोग फोन कर जान से मारने की दे रहे हैं धमकीकांता प्रसाद के वकील का आरोप- धमकी में यूट्यूबर गौरव वासन का भी हाथ हो सकता है, पर कोई सबूत नहींपुलिस में कांता प्रसाद ने की शिकायत, FIR नहीं हुई दर्ज पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात शोहरत कमा चुके 'बाबा का ढाबा' वाले बाबा कांता प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दिल्ली में 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले कांता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनकी जान को खतरा है और ऐसे में उन्हें अपने घर से भी बाहर निकलने में डर लगने लगा है।

बाबा आरोप लगा रहे हैं उन्हें लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे कहते हैं कि अचानक मिली शोहरत से लोग उनसे जलने लगे हैं। साथ ही वे ये भी बताते हैं कि पहले उनकी किसी से रंजिश या झगड़ा नहीं था।

कांता प्रसाद का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार अनजान लोगों के फोन उनके पास आ रहे हैं और उन्हें धमकी दी जा रही है। बाबा ने स्थानीय पुलिस से भी इस बारे में शिकायत की है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है लेकिन शिकायत के बाद अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाबा की मदद के लिए आगे आए वकील प्रेम जोशी

रिपोर्ट्स के अनुसार लगातार धमकी मिलने की शिकायत के बीच वकील प्रेम जोशी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। वकील प्रेम जोशी ने इस बारे में शिकायत मालवीय नगर थाने में दी है। 

बाबा के वकील का कहना है कि उन्हें शक है कि इसके पीछे भी यूट्यूबर गौरव वासन का भी हाथ हो सकता है। हालांकि इसके कोई सबूत बाबा के पास फिलहाल नहीं हैं। बता दें कि गौरव वासन ने ही सबसे पहले कांता प्रसाद फुड स्टॉल का वीडियो बनाया था।

इसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हुआ। कांता प्रसाद और उनकी पत्नी की हालत देख कई लोग मदद के लिए आगे आए। कई लोगों ने पैसे भेजे तो वहीं कांता प्रसाद के फुट स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग खाना खाने के लिए जुटने लगे थे।

बाद में कांता प्रसाद ने आरोप लगाए कि उन्हें मदद के लिए आई पूरी रकम नहीं मिली है और यूट्यूबर गौरव वासन ने इसमें हेराफेरी की है। हालांकि, गौरव वासन ने इससे इनकार किया था।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?