लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को बधाई दी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:41 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 21 जनवरी तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने जो बाइडन को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और तिब्बत के लोगों का लंबे समय से समर्थन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दलाई लामा ने भरोसा जताया कि बाइडन एक शांतिपूर्ण दुनिया को आकार देने में योगदान देंगे, जिससे ‘‘भुखमरी, बीमारी और हिंसा’’ का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलेगी।

बाइडन ने बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्होंने देश को एकजुट करने का आह्वान किया।

कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। वाशिंगटन डीसी में कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) में छह जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हिंसक उत्पात के बाद भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति को लिखे पत्र में दलाई लामा ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब हमारी धरती का पारिस्थितिक तंत्र संकट से जूझ रहा है, मुझे खुशी है कि आपने जलवायु परिवर्तन को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया और पेरिस जलवायु समझौते में देश को फिर से जोड़ने का फैसला किया। जलवायु परिवर्तन समूची दुनिया और समस्त प्रजाति के लिए एक गंभीर खतरा है जिस पर तुरंत कदम उठाने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका की बेहतरी की दिशा में आपके द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करता हूं। मैं आपके देश, वहां लोगों को मिली आजादी, लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता और वहां कायम कानून के राज का प्रशंसक रहा हूं। पूरे विश्व को अमेरिका के लोकतांत्रिक दृष्टकोण और नेतृत्व से उम्मीदे हैं।’’

पत्र में उन्होंने लिखा, ‘‘ऐसे चुनौतिपूर्ण वक्त में मुझे भरोसा है कि आप एक शांतिपूर्ण दुनिया को आकार देने में योगदान देंगे जिसमें ‘‘भुखमरी, बीमारी और हिंसा’’ का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। इन मुद्दों का समाधान किए जाने की जरूरत है।’’

दलाई लामा ने कहा, ‘‘लंबे समय से तिब्बत के लोगों का समर्थन करने के लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारी बौद्ध संस्कृति, शांति, अहिंसा और करुणा की हमारी संस्कृति की रक्षा के प्रयास में अमेरिका, अमेरिकी लोगों तथा वहां के नेताओं का भरपूर सहयोग मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos