लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘जवाद’ के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के केंद्रों पर टली यूजीसी-नेट और IIFT की परीक्षा, NDRF की टीमें तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2021 12:06 IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को एक नोटिस में कहा कि यूजीसी-नेट 2020, जून 2021 का परीक्षा कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर, कटक, गंजम जिले के बरहामपुर और रायगढ़ जिले के गुनुपुर केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात ‘जवाद’आज ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में दस्तक देगा‘जवाद’ से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने अपनी 64 टीम तैयार रखी है

भुवनेश्वरः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) की रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा, चक्रवात ‘जवाद’ के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ केंद्रों में स्थगित कर दी गई है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को एक नोटिस में कहा कि यूजीसी-नेट 2020, जून 2021 का परीक्षा कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर, कटक, गंजम जिले के बरहामपुर और रायगढ़ जिले के गुनुपुर केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। एनटीए ने कहा कि आईआईएफटी के एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दुर्गापुर; ओडिशा में भुवनेश्वर, कटक और संबलपुर; और आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा तथा विशाखापत्तनम केंद्रों पर स्थगित कर दी गई है।

एजेंसी ने कहा कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा उक्त शहरों के परीक्षा केंद्रों में होनी थी, ऐसे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, उसने कहा कि उम्मीदवारों को यह ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि परीक्षा का स्थगन केवल उक्त शहरों पर लागू होता है, वहीं ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के अन्य सभी शहरों में परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। एनटीए ने कहा कि ताजा जानकारियों के लिए उम्मीदवार एजेंसी की वेबसाइट देख सकते हैं और किसी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पडेस्क या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। 

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पी. के. जेना ने बताया कि  चक्रवात के जिले में पहुंचने के साथ 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि  ओडिशा तट को छूने के बाद चक्रवात की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जाएगी।

एनडीआरएफ महानिदेशक अतुल करवाल ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि जोखिम वाले इलाकों में 46 टीम तैनात कर दी गई है या उन्हें वहां तैयार रखा गया है, जबकि 18 टीम को रिजर्व रखा गया है। उन्होंने बताया,46 टीम में 19 पश्चिम बंगाल में, ओडिशा में 17, आंध्र प्रदेश में 19 के अलावा तमिलनाडु में सात और अंडमान निकोबार में दो टीम रखी गई है।

टॅग्स :यूजीसी नेटचक्रवाती तूफानओड़िसाआंध्र प्रदेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है