लाइव न्यूज़ :

कोविड ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सार्वजनिक-निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी को मजबूत किया: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कोविड ने भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी के मॉडल को मजबूत किया है और इससे दोनों को फायदा हुआ है।

यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित दूसरे जन स्वास्थ्य सम्मेलन 2021 में उन्होंने कहा कि उद्योग जगत और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच यह साझेदारी, स्वास्थ्य और ‘डायग्नोस्टिक डिलीवरी’, टीके के विकास, अनुसंधान एवं विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सुविधा और डिजिटल माध्यम से दवाओं की डिलीवरी जैसे विभिन्न मॉडल पर काम करने में सक्षम है।

कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि यह साझेदारी बड़ा बदलाव ला सकती है और भारत में सचमुच स्वास्थ्य क्षेत्र को बदल सकती है। कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि टीके की 32 करोड़ खुराक देकर भारत ने विश्व में सबसे तेज गति से टीका देने का कीर्तिमान बनाया है।

मंत्री ने कहा कि यह अभियान विशेष इसलिए है क्योंकि देश की विविधता और 135 करोड़ की जनसंख्या के बावजूद सुगम तरीके से टीकाकरण अभियान चल रहा है।

उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन सुविधा को देश में अधिक महत्व नहीं दिया जाता था लेकिन अब समय आ गया है कि इसे बड़े स्तर पर शुरू किया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी