लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या हुई 32, मुंगेर में सबसे अधिक मरीज, जानें अन्य जिलों का हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2020 13:59 IST

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर के एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वे हाल ही में लंदन से भागलपुर आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी. कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे

पटना: बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. अब तक संख्या बढ़कर 32 हो गई है. इसने अब भागलपुर में भी दस्‍तक दे दी है. अभी तक सर्वाधिक सात मामले मुंगेर से मिले हैं. राज्य में चार मरीज ठीक होकर चले गये हैं. राज्य में अब तक 2629 सैंपलों की जांच कराई गई. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस (आरएमआरआइ),पटना में अब तक कुल 2239 सैंपलों की जांच की गई. जांच में इस संस्थान में कुल 20 पॉजिटिव पाये गये हैं. संस्थान में अभी 500 सैंपलों की जांच की जानी शेष है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर के एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वे हाल ही में लंदन से भागलपुर आए हैं. उधर, गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले गया का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला था.

इसके पहले उसकी पत्‍नी भी संक्रमित मिली थी. जांच रिपोर्ट में नवगछिया निवासी एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ कोरोना ने भागलपुर में दस्‍तक दे दिया है. कोरोना पॉजिटिव मरीज बीते 18 मार्च को लंदन से आया था.  

भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल के अधीक्षक डा. आरसी मंडल ने बताया कि नवगछिया निवासी कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज की व्‍यवस्‍था मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर के मामले को जोड़ दें तो अब तक राज्‍य में आंकडा 32 तक पहुंच चुका है. 

इनमें सर्वाधिक सात मामले मुंगेर से हैं. छह मामलों के साथ दूसरे स्‍थान पर सीवान है. जबकि पटना व गया में पांच-पांच कोरोना पॉजिटिव मामले मिल चुके हैं. वहीं, गोपालगंज में तीन व नालंदा में दो मामले मिले हैं. लखीसराय, बेगूसराय, सारण व भागलपुर में भी एक-एक मामले मिले हैं.

उल्लेखनीय है कि मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी. उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिए जाने के बाद उसके कोरोना वायरस संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी. 

कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई भेजे गये थे. इन 64 लोगों में से अब तक 13 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. बिहार में अब तक चार कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं