लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश के विधायक सहित 15 लोग क्वारंटाइन में, दिल्ली से आने के बाद रिश्तेदार को हुआ कोविड-19

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2020 08:03 IST

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर रविवार को 1000 के पार पहुंच गई और इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 27 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में फिलहाल कोरोना वायरस ( कोविड-19) के 19 मरीज हैं। देश में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का आज छठा दिन है।

हैदराबाद: भारत में कोरोना वायरस की संख्या रविवार को 1000 का आंकड़ा भी पार कर गई। देश भर में 130 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के विधायक शैक मोहम्मद मुस्तफा के रिश्तेदार को कोरोना वायरस हो गया है। इस खबर के मिलने के विधायक शैक मोहम्मद मुस्तफा अपने 14 अन्य रिश्तेदारों के साथ सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। इस बीच स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारी गुंटूर के कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी कर रहे हैं।

इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबिक, कोरोना वायरस का वो मरीज कुछ दिन पहले किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे। दिल्ली के निजामुद्दीन में इन लोगों ने एक  धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 

कोरोना मरीज स्थानीय विधायक का करीबी रिश्तेदार है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मरीज अपनी यात्रा के बाद विधायक से मिला भी था। उन्होंने अपने स्थान पर जन प्रतिनिधि के साथ भी समय बिताया था। माना जाता है कि विधायक द्वारा आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम में रिश्तेदार ने हिस्सा भी लिया था। रिश्तेदार  क्वारंटाइन होने से पहले कई सार्वजनिक स्थानों पर घूम चुके हैं।  रोगी ने नई दिल्ली के निजामुद्दीन मस्जिद से लौटने के बाद कुछ प्रार्थना सभाओं में भाग लिया था। जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन और आइसोलेशन में भेजने के लिए 24 लोगों की पहचान की है। 

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि उसके संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित हो सकते हैं इसलिए वे लगातार निगरानी कर रहे हैं।  स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा,  हमने कोरोना वायरस रोगी के संपर्क में आने वाले चार व्यक्तियों की पहचान की है और उन्हें पृथक सेवा में भेजा जा रहा है। ’

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया