लाइव न्यूज़ :

क्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 20:40 IST

न्यायधीश ने सीधे पूछा, "क्या पुलिस उपमुख्यमंत्री के बेटे को बचा रही है और केवल दूसरों की जांच कर रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देह जमीन सरकार की है और इसे बेचा नहीं जा सकता।उप-पंजीयक रविंद्र तारू को आरोपी बताया।11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।

मुंबईः मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे के एक विवादास्पद भूमि सौदे की पुलिस जांच पर बुधवार को तीखे सवाल उठाए और पूछा कि क्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को प्राथमिकी में नामजद न करके उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं? न्यायमूर्ति माधव जामदार की एकल न्यायाधीश पीठ ने मामले में आरोपी व्यवसायी शीतल तेजवानी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अभियोजन पक्ष से तीखे सवाल पूछे। न्यायमूर्ति जामदार ने इस बात पर गौर किया कि संबंधित कंपनी में अधिकतम साझेदारी पार्थ पवार के पास है, बावजूद इसके उनका नाम प्राथमिकी में शामिल नहीं किया गया है। न्यायधीश ने सीधे पूछा, "क्या पुलिस उपमुख्यमंत्री के बेटे को बचा रही है और केवल दूसरों की जांच कर रही है।"

लोक अभियोजक मनकुंवर देशमुख ने कहा कि मामले की जांच कर रही पुलिस कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी। पुणे के पॉश मुंधवा इलाके में 40 एकड़ जमीन की बिक्री 300 करोड़ रुपये में अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को की गई, जिसमें पार्थ पवार मुख्य भागीदार हैं। यह सौदा तब जांच के दायरे में आ गया जब पता चला कि यह जमीन सरकार की है और इसे बेचा नहीं जा सकता।

आरोप यह भी है कि कंपनी को 21 करोड़ रुपये के स्टांप शुल्क का भुगतान करने से भी छूट दी गई थी। पंजीकरण के संयुक्त महानिरीक्षक (आईजीआर) की अध्यक्षता वाली एक समिति ने दिग्विजय पाटिल (पार्थ पवार के व्यापारिक साझेदार और रिश्ते के भाई), शीतल तेजवानी (जिनके पास भूमि विक्रेताओं की ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी थी) और उप-पंजीयक रविंद्र तारू को आरोपी बताया।

पुणे के एक थाने में दर्ज प्राथमिकी में इन सभी के नाम शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पार्थ पवार को नामजद इसलिए नहीं किया गया क्योंकि उनका नाम किसी भी दस्तावेज़ में नहीं था। तेजवानी को पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तीन दिसंबर को गिरफ्तार किया था। वह 11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में हैं।

इसी मामले में बावधान थाने में तेजवानी के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके चलते उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। तेजवानी के वकील राजीव चव्हाण और अधिवक्ता अजय भीसे ने तर्क दिया कि यह दूसरी प्राथमिकी है, जबकि पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जांच जारी है।

जब पीठ ने याचिका पर विचार न करने की इच्छा व्यक्त की, तो तेजवानी के अधिवक्ताओं ने याचिका वापस ले ली। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि "महार वतन" भूमि के रूप में वर्गीकृत की गई इस जमीन की वास्तविक कीमत 300 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। नियमों के अनुसार, राज्य सरकार की पूर्व स्वीकृति के बिना ऐसी ‘महार वतन’ भूमि को बेचा नहीं जा सकता है।

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारतBaramati and Rahuri By-Election Result: 36218 वोट से सुनेत्रा पवार और राहुरी में अक्षय करदिले 29675 वोट से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल-असम में योगी के भाषणों का भी भाजपा की जीत में रहा अहम रोल! यूपी सीएम ने दोनों राज्यों में कुल 27 जनसभाएं और रोड शो किए

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारतकाउंटिंग सेंटर पर 'दीदी', मतगणना के बीच सखावत मेमोरियल पहुंचीं ममता बनर्जी, पल-पल के रुझानों पर रख रही हैं नजर

भारतपरवेश वर्मा ने बनाई जलेबी, बोले- बंगाल में होगा न्याय और विकास

भारतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो