लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार का दावा, कोरोना महामारी में मरने वालों की संख्या 4 लाख 43 हजार, वैज्ञानिक बोले- मौतों का आंकड़ा 43 से 68 लाख के बीच

By शीलेष शर्मा | Updated: September 16, 2021 19:19 IST

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) पर उनके ‘राजनीतिक आकाओं को खुश करने’ के लिए कोरोना महामारी से जुड़े तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना मामले में आपराधिक जांच होनी चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की भी संलिप्तता है।कोरोना की दूसरी लहर से पहले सावधानी नहीं बरती गई और तैयारी भी नहीं हुई।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी में सरकार और आईसीएमआर के कुप्रबंधन के कारण लगभग 68 लाख लोगों को जान गंवानी पड़ी है। यह दावा है आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक अनूप अग्रवाल ने किया है।

 

भारत में कोरोना के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 43 लाख से 68 लाख के बीच हो सकता है। उनका मानना था कि अगर सही प्रबंधन सरकार और आईसीएमआर द्वारा किया जाता तो लोगों को बचाया जा सकता था।

अनूप अग्रवाल अकेले वैज्ञानिक नहीं हैं। एक अन्य वैज्ञानिक सोमदत्ता सिन्हा ने सरकार पर यहां तक आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिये लगातार गलत आंकड़े पेश किये ताकि लोगों को महसूस हो कि सरकार बेहतर काम कर रही।

इन वैज्ञानिकों ने आईसीएमआर पर गंभीर आरोप लगाते हुये साफ किया कि जिन वैज्ञानिकों ने इन गलत आंकड़े पेश किये जाने का विरोध किया उनको जबरन आईसीएमआर छोड़ने पर मज़बूर कर दिया गया। उल्लेखनीय कि इसी कुचक्र का शिकार हुए अनूप अग्रवाल आईसीएमआर छोड़ कर इन दिनों मैक्सिको में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

आईसीएमआर के तमाम वैज्ञानिकों से तथ्य जुटा कर कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री मोदी और आईसीएमआर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे मामले की आपराधिक मामलों की तरह उच्च स्तरीय जांच की मांग की। पार्टी के महासचिव अजय माकन 10 मुद्दों को सामने रखते हुये कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर मामला हैस जिसकी जांच होनी चाहिये तथा यह भी सरकार बताये कि कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 लाख 43 हज़ार होने का जो दावा सरकार कर रही है, उन आंकड़ों का स्रोत क्या है और किस आधार पर यह दावा किया जा रहा है। 

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने यह भी कहा कि इस जांच के दायरे में आईसीएमआर के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भी लाया जाना चाहिए। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘इकोनॉमिस्ट’ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि इस पत्रिका के आकलन के अनुसार, भारत में कोरोना के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 43 लाख से 68 लाख के बीच हो सकता है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकांग्रेसनरेंद्र मोदीNarendra ModiHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल