लाइव न्यूज़ :

धर्म परिवर्तन गिरोह के मुख्य षड्यंत्रकारी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर पहली बार बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 16:54 IST

सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजलालुद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।छांगुर बाबा और सह आरोपी नीतू उर्फ नसरीन बलरामपुर जिले के मधपुर के रहने वाला है। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धर्मांतरण गिरोह के मुख्य षड्यंत्रकारी जलालुद्दीन की गतिविधियां न केवल समाज विरोधी हैं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

धर्मांतरण गिरोह के मुख्य षड्यंत्रकारी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद, आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, “हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालुद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।''

उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'' उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने। उप्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने शनिवार को धर्म परिवर्तन गिरोह के कथित मुख्य षड्यंत्रकारी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया था। जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और सह आरोपी नीतू उर्फ नसरीन बलरामपुर जिले के मधपुर के रहने वाला है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप