लाइव न्यूज़ :

“मध्यप्रदेश में बच्चों की सांस अटकी: निमोनिया से जंग और ‘सांस’ अभियान की चुनौती”

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 15, 2026 15:22 IST

ष्ट्रीय एवं वैश्विक आकलनों के अनुसार भारत में पाँच वर्ष से कम आयु के लगभग 16–17 प्रतिशत बाल्यकालीन मौतों के पीछे निमोनिया जिम्मेदार है, और गंभीर निमोनिया मामलों व मौतों में मध्यप्रदेश शीर्ष योगदानकर्ता राज्यों में शामिल है।

Open in App

इंदौर: मध्यप्रदेश में पाँच वर्ष तक के बच्चों की मौत का सबसे बड़ा कारण अब भी निमोनिया बना हुआ है, जबकि राज्य ने बीते दशक में शिशु और बाल मृत्यु दर घटाने के मामले पर कुछ सुधार दिखाए हैं। राष्ट्रीय एवं वैश्विक आकलनों के अनुसार भारत में पाँच वर्ष से कम आयु के लगभग 16–17 प्रतिशत बाल्यकालीन मौतों के पीछे निमोनिया जिम्मेदार है, और गंभीर निमोनिया मामलों व मौतों में मध्यप्रदेश शीर्ष योगदानकर्ता राज्यों में शामिल है।

पिछले दस वर्षों में प्रदेश की अंडर-फाइव मॉर्टेलिटी दर 56 प्रति हजार से घटकर लगभग 44 प्रति हजार जीवित जन्म के आसपास आई है, लेकिन निमोनिया जनित मृत्यु का अनुपात अब भी चिंताजनक है। राष्ट्रीय स्तर पर हुए एक विश्लेषण में पाया गया कि भारत में गंभीर निमोनिया के लगभग 9 प्रतिशत मामले और निमोनिया से होने वाली करीब 12 प्रतिशत मौतें अकेले मध्यप्रदेश से आती हैं, जबकि यहाँ देश के कुल पाँच साल से कम उम्र के लगभग 6–7 प्रतिशत बच्चे रहते हैं।

जिला-स्तर पर तस्वीर और भी असमान है। शोधों और स्वास्थ्य आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 2015 के आसपास पाँच वर्ष से कम बच्चों में निमोनिया की सालाना दर 560 से अधिक प्रति हजार बच्चों के स्तर तक आंकी गई, जिसमें आदिवासी व पिछड़े क्षेत्रों वाले जिलों—जैसे शहडोल, मंडला, धार, झाबुआ, अलिराजपुर और छतरपुर—में बोझ अधिक दिखाई देता है। इंदौर व भोपाल जैसे शहरी जिलों में उपचार सुविधाएँ बेहतर होने के कारण मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन केस लोड ऊँचा है।

वहीं आदिवासी बहुल और दुर्गम ब्लॉकों वाले जिलों में देर से इलाज, कुपोषण और कम जागरूकता के कारण मौत का जोखिम ज्यादा बना रहता है।इसी परिप्रेक्ष्य में 2019 से राष्ट्रीय स्तर पर और 2025-26 में मध्यप्रदेश में "साँस"  (Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully) अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य पाँच साल से कम उम्र में निमोनिया से होने वाली मौतों को 3 प्रति हजार जीवित जन्म से नीचे लाना है। 

अभियान के तहत आशा-एएनएम को संशोधित IMNCI/F-IMNCI प्रोटोकॉल, ऑक्सीजन थेरेपी, पल्स ऑक्सीमीटर और समय पर रेफरल की ट्रेनिंग दी जा रही है, साथ ही समुदाय में टीकाकरण, पोषण, स्तनपान, स्वच्छता और लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुँचने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?