लाइव न्यूज़ :

मुंबई महानगर पालिका चुनाव: दोपहर 11.30 बजे तक 17.73 प्रतिशत मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 17:24 IST

Mumbai Municipal Corporation elections:फडणवीस ने यह भी कहा कि निकाय चुनावों के दौरान ‘प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले’ (पीएडी) इकाइयों की विपक्ष द्वारा की गई आलोचना अनावश्यक है।

Open in App
ठळक मुद्देMumbai Municipal Corporation elections: 29 नगर निगमों में मतदान जारी है।Mumbai Municipal Corporation elections: बेहतर शहर बनाने के लिए मतदान करें।Mumbai Municipal Corporation elections: अभ्यास करना बंद कर देना चाहिए।

Mumbai: मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान जारी है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतदान के पहले चार घंटों में औसतन 17.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी के प्रवक्ता के अनुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे तक औसत मतदान प्रतिशत 17.73 रहा। मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7:30 बजे निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ जो शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। महानगर में 227 वार्ड हैं जिन पर मतदान हो रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को लोगों से निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि व्यापक भागीदारी बेहतर शहर बनाने की कुंजी है। नागपुर महानगर पालिका चुनाव में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि वोट न देना जिम्मेदारी को पूरा नहीं करने के समान है। राज्य के 29 नगर निगमों में मतदान जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और बेहतर शहर बनाने के लिए मतदान करें।’’ फडणवीस ने राज्य निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं पर संदेह जताने के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उन्हें नयी रणनीति बनानी चाहिए और हार के बाद जो बोलना है, उसका अभ्यास करना बंद कर देना चाहिए। सभी 29 निगमों में हमारी जीत निश्चित है।’’

फडणवीस ने यह भी कहा कि निकाय चुनावों के दौरान ‘प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले’ (पीएडी) इकाइयों की विपक्ष द्वारा की गई आलोचना अनावश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईवीएम के काम न करने की स्थिति में इन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएडी इकाइयों में डेटा संग्रहीत होगा। उन्होंने बताया कि मुंबई में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह मशीन दिखाई गई थी।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आने की स्थिति में मतों की गिनती में सुविधा प्रदान करने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों में पहली बार पीएडी इकाइयों का उपयोग किया जा रहा है। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा था कि ये ‘बैकअप यूनिट’ के रूप में काम करेंगी और अन्य ईवीएम यूनिट की तरह ये भी निर्वाचन अधिकारियों के पास रहेंगी।

इनका उपयोग केवल आपात स्थिति में किया जाएगा। उन्होंने बुधवार रात नागपुर के वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए क्रूर हमले के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव जीतने में असमर्थ होने के कारण हमलों का सहारा ले रहा है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित