लाइव न्यूज़ :

कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर 40 वर्षीय मुकेश पर धारदार हथियार से हमला, सार्वजनिक शौचालय के पास शव, शरीर पर कई घाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 13:06 IST

Kalyan Puri: पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुरी पुलिस थाने में मुकेश को एक कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। धारदार हथियार से हमला किया गया था।आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला, जिस पर धारदार हथियार के कई घाव थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नियमित गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी ने मुकेश को सार्वजनिक शौचालय के पास पड़ा हुआ देखा। उसे बुधवार रात को करीब 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुरी पुलिस थाने में मुकेश को एक कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज किया गया था।

जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "मृतक के शरीर पर पाए गए घावों से यह प्रतीत होता है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।" उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर या उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो