लाइव न्यूज़ :

AI नीति और मिशन लॉच करेगा मप्र, सीएम मोहन यादव ने ‘मध्यप्रदेश स्पेसटेक पॉलिसी-2026’ का किया शुभारंभ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 16:23 IST

AI का उपयोग केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सुशासन व समावेशी विकास को मजबूती देने के लिए हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और तकनीकी विकास को नई गति देगा।  जगद्गुरु शंकराचार्य जी की साधना-स्थली ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश की पुण्य धरा पर स्थित है।

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026’ के अवसर पर रिमोट का बटन दबाकर ‘मध्यप्रदेश स्पेसटेक पॉलिसी-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में भोपाल में आयोजित ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026’ के दौरान महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान हुआ, जो प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और तकनीकी विकास को नई गति देगा।‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026’ के दौरान महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान हुआ, जो प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और तकनीकी विकास को नई गति देगा। 

मध्य प्रदेश AI नीति और मिशन भी लॉच करेगा : CM 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि एआई का उपयोग केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए किया जाए, ताकि जनकल्याण, सुशासन व समावेशी विकास को नई मजबूती मिले।आने वाले समय में मध्यप्रदेश AI नीति और मिशन भी लॉच करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि भगवान श्रीकृष्ण की ज्ञान-भूमि उज्जैन में और जगद्गुरु शंकराचार्य जी की साधना-स्थली ओंकारेश्वर मध्यप्रदेश की पुण्य धरा पर स्थित है।

मुख्यमंत्री जी ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इंपैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026’ के अंतर्गत एआई लिटरेसी मिशन के तहत ‘फ्यूचर स्किल्स फॉर एआई–पावर्ड भारत’ पहल के लिए कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ युवाओं में एआई के प्रति जागरूकता फैलाएगा।

रीजनल एआई इम्पैक्ट समिट का एक सराहनीय पहल

मध्यप्रदेश क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस–2026 में  श्री अभिषेक सिंह, सीईओ, इंडिया एआई मिशन ने बताया कि केन्द्र सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश के आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में मॉडर्न डाटा लैब्स बनाई जा रही हैं। इसके माध्यम से लाखों युवाओं को आधुनिक कौशल सिखाने और रोजगार के लिए तैयार करने हेतु ट्रेनिंग दी जा सकेगी। विजनरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में रीजनल एआई इम्पैक्ट समिट का भोपाल में व्यापक स्तर पर आयोजन एक सराहनीय पहल है।

एआई के साथ विकसित भारत का सफर

कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन से शुरू हो रहा है ​एक देशव्यापी अभियान - इंडिया एआई मिशन, इसका प्रथम चरण है युवा एआई फॉर ऑल की लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसमोहन यादवमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव