लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2026 Counting: बीएमसी चुनाव की मतगणना 16 जनवरी सुबह 10 बजे से शुरू, जानें कहां और कब देखें लाइव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 12:00 IST

Maharashtra Election 2026 Counting: महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य निर्वाचन आयोग पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगा रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है। सभी वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगी।

मुंबईः बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गगरानी ने पत्रकारों को बताया कि सभी वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। नतीजों की घोषणा में सामान्य से देरी हो सकती है। गगरानी ने कहा, ‘‘इसमें सामान्य से एक घंटा अधिक समय लग सकता है।’’ महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया और सबकी नजर मुंबई पर टिकी हैं, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है। महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है और इसलिए वह राज्य निर्वाचन आयोग पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगा रहे हैं।

राज ठाकरे और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को सुबह से जारी नगर निगम चुनाव के दौरान ‘प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट’ (पीएडीयू) के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में पहली बार पीएडीयू का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की स्थिति में वोट की गिनती को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा रहा है।

बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा था कि ये ‘बैकअप यूनिट’ के रूप में काम करेंगी और अन्य ईवीएम यूनिट की तरह ये भी निर्वाचन अधिकारियों के पास रहेंगी और इनका उपयोग केवल आपात स्थिति में किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में शेलार ने कहा कि राज ठाकरे बीएमसी चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी से बचने के लिए निराधार बहाने बना रहे हैं और एसईसी पर दोष मढ़ रहे हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे आगे आएं तथा प्रगति और विकास के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें। यह उद्धव ठाकरे और उनके बीएमसी चलाने के तरीके को सबक सिखाने का अवसर है।’’

ठाकरे परिवार के चचेरे भाइयों द्वारा मराठी पहचान को चुनावी मुद्दा बनाने के बारे में पूछे जाने पर, शेलार ने इसे खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार में यह कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुंबई के विकास और प्रगतिशील नीतियों के बारे में है; शहर का विकास कौन करेगा और कैसे होगा, यही मुद्दे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”