लाइव न्यूज़ :

बोडा त्योहार मनाने घर आए थे बेटी और दामाद, देर रात चूल्हे में आग?, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की जलकर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2026 15:54 IST

एसडीएम ने बताया कि तलंगना, संगड़ाह उपमंडल का एक दूरस्थ गांव है जो सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे ग्रामीणों ने आग देखी और मौके पर मदद के लिए पहुंचे।आग के कारण पुराने लकड़ी के घर को काफी भारी नुकसान हो चुका था। चार को शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नौराधार क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक घर में लगी आग में तीन बच्चों सहित छह लोगों की जलकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संगड़ाह के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने 'पीटीआई-भाषा' को फोन पर बताया कि घटना की शुरुआती जांच से प्रतीत होता है कि तंलगना गांव के घर में आग बुधवार देर रात चूल्हे के कारण लगी थी। एसडीएम ने बताया कि तलंगना, संगड़ाह उपमंडल का एक दूरस्थ गांव है जो सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक, जब ग्रामीणों ने आग देखी और मौके पर मदद के लिए पहुंचे, तब तक आग के कारण पुराने लकड़ी के घर को काफी भारी नुकसान हो चुका था। एसडीएम ने बताया कि घटनास्थल से छह शव बरामद किए गए हैं। छह मृतकों में से दो को सिरमौर के राजगढ़ और अन्य चार को शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में गृहस्वामी की बेटी और दामाद भी शामिल थे, जो 'बोडा त्योहार' मनाने आए थे। इस घटना में तीन बच्चों की भी मौत हो गई। बोडा त्योहार सिरमौर जिले में तीन लाख की आबादी वाले हट्टी जनजातीय समुदाय का सबसे बड़ा वार्षिक उत्सव है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घटना के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख एवं श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को तत्काल राहत प्रदान करने का निर्देश दिया है। यह घटना संगड़ाह उपमंडल में पिछले एक सप्ताह में दूसरी बड़ी त्रासदी है। 10 जनवरी को एक बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 52 लोग घायल हो गए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेशअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो