लाइव न्यूज़ :

जीएसटी निरीक्षक और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक को रिश्वतखोरी में CBI ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2019 06:44 IST

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, ‘‘ सीबीआई ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रूपये मांगते हुए एवं रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के आवास और कार्यालय की तलाशी ली गयी जहां से अभियोजन योग्य दस्तावेज मिले।खान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग के निरीक्षक को किसी लंबित जांच का निरस्तारण करने के लिए कथित रूप से 50,000 रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीजीएसटी के निरीक्षक जीतन दास ने शिकायतकर्ता के पक्ष में जांच का निस्तारण करने के लिए कथित रूप से दो लाख रूपये मांगे थे।आपसी बातचीत में उस राशि को घटाकर एक लाख रूपये किया गया और 50,000 रूपये दास को भुगतान की गयी पहली किस्त थी। सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, ‘‘ सीबीआई ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रूपये मांगते हुए एवं रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास और कार्यालय की तलाशी ली गयी जहां से अभियोजन योग्य दस्तावेज मिले।’’गौड़ ने बताया कि एक अलग मामले में देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक जुनैद खान को शिकायतकर्ता के लंबित बिल मंजूर करने के लिए उससे 50,000 रूपये रिश्वत लेने को लेकर गिरफ्तार किया गया। खान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा