लाइव न्यूज़ :

बिहारः बच्चे को बचाने शौचालय की टंकी में उतरे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2018 17:39 IST

टैंक में एक बच्चा गिर गया था, उसे निकालने के लिए लोग शौचालय के टैंक में घुसे थे। लेकिन, दम घुटने से सभी की मौत हो गई।

Open in App

पटना, 9 अगस्तःबिहार के मोतिहारी जिले के बनकटवा प्रखंड के जीतपुर गांव में शौचालय की निर्माणाधीन टंकी में उतरे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। दरअसल, टैंक में एक बच्चा गिर गया था, उसे निकालने के लिए लोग शौचालय के टैंक में घुसे थे। लेकिन, दम घुटने से सभी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनकटवा प्रखंड के जीतपुर गांव मे शौचालय के निर्माणाधीन टंकी का सेंटिंग खोलने के लिए मोहन महतो टंकी में उतरा था। जो बहुत देर हो जाने पर भी बाहर नहीं आया। इसके बाद मोहन के पिता दिनेश महतो, उसकी पत्नी बच्ची देवी समेत मोहन का छोटा भाई धोनी महतो टंकी में उतरे। इस दौरान उनकी भी अन्दर दम घुट गई। इस बात की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। गांव वालों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार, बनकटवा बीडीओ आशुतोष आनंद मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा चार बच्चे शामिल हैं। 

मरने वालो मे जीतपुर वार्ड नम्बर 13 के दिनेश महतो, उसकी पत्नी बचनी देवी, पुत्र मोहन महतो, धोनी महतो के अलावे पन्नालाल महतो का पुत्र सचिन महतो व चोकट मुखिया का पुत्र सरोज मुखिया शामिल हैं। पीएचएसी के डॉक्टर ने भी इस हादसे में छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना आज सुबह की है। बताया जाता है कि शौचालय की टंकी में गिरे एक बच्चे को निकालने के लिए लोग टंकी में एक-एक कर उतरे थे।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?