लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः कहलगांव में अपराधियों ने पुलिस पर बमबारी की, ट्रेनी आईपीएस भरत सोनी पर बम से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2020 21:54 IST

अपराधी दिव्यांशु सहित उसका एक साथी पकड़ा गया, पुलिस ने उसके पास से 4 पिस्टल, 11कारतूस सहित कई अर्धनिर्मित असलहा जब्त किया है.

Open in App
ठळक मुद्देएक ट्रेनी आईपीएस समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.कहलगांव में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला.कई जवान जख्मी, पुलिस ने कुख्यातों को धड़-दबोचा.

पटनाः बिहार में पुलिस इस कदर बेखौफ हो गये हैं कि अब उन्होंने पुलिस का भी खौफ नहीं रहा.

शायद यही वजह है कि आज भागलपुर जिले के कहलगांव में एक ट्रेनी आईपीएस भरत सोनी पर अपराधियों द्वारा बम से हमला कर दिये जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है की कुख्यात अपराधी दिव्यांशु झा को पकड़ने के लिए ट्रेनी आईपीएस भरत सोनी और डीएसपी रेणु कृष्णा अपने दल बल के साथ छापेमारी करने पहुंची थी. उसी दौरान अपराधी दिव्यांशु ने बम से पुलिस पर हमला कर दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बमबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी भी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भागलपुर एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल ट्रेनी आईपीएस भरत सोनी पर भी अपराधियों ने देसी बम से हमला किया. हालांकि वह बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है की एसएसपी भागलपुर आशीष भारती को अपराधी के घर हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी.

इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने गई थी. लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. बावजूद इसके ट्रेनी आईपीएस की टीम ने बमबाजी के बाद भी छापेमारी जारी रखी. नतीजा कई हथियार और गोली भी बरामद किया गया है.

साथ ही अपराधी दिव्यांशु समेत एक और अपराधी को गिरफ्तारी किया गया है. बरामद हथियार में 4 पिस्टल, 11 गोली समेत कई अर्ध निर्मित असलहा भी जब्त किया गया है. पुलिस गिरफ्तारी अपराधी से पूछताछ करने में जुटी है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराधियों के द्वारा की गई बमबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी भी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू