लाइव न्यूज़ :

बिहार में हत्या पर सियासत, तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का पलटवार, कहा-कुछ बोलेंगे फिर प्रवास पर चले जाएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2021 18:40 IST

बिहार के मंत्री लेसी सिंह का बचाव करते हुए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव विरोधी दल के नेता है और विरोधी दल के नेता का काम सरकार पर आरोप लगाना है. 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव को कोई मतलब नहीं है. तेजस्वी प्रवास पर गए थे, प्रवास से वापस आए हैं. तेजस्वी यादव बोलते रहे और सरकार अपना काम करती रहेगी.नीतीश कुमार ने अपने पूरे शासनकाल में कभी भी पुलिस के काम में हस्तक्षेप नहीं किया है.

पटनाः बिहार के पूर्णिया में निर्वाचित जिला पार्षद के पति रिंटू सिंह हत्याकांड में नीतीश सरकार में मंत्री और जदयू नेत्री लेसी सिंह के भतीजे का नाम आने के बाद सियासत गर्मा गई है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा नीतीश सरकार पर हमला बोले जाने के बाद जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने तेजस्वी पर पलटवार किया है. उन्होंने इस मामले को लेकर लेसी सिंह का भी बचाव करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव विरोधी दल के नेता है और विरोधी दल के नेता का काम सरकार पर आरोप लगाना है. 

उन्होंने कहा कि बिहार से तेजस्वी को कोई मतलब नहीं है. तेजस्वी प्रवास पर गए थे, प्रवास से वापस आए हैं. कुछ बोलेंगे फिर प्रवास पर चले जाएंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी बोलते रहे और सरकार अपना काम करती रहेगी. ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने पूरे शासनकाल में कभी भी पुलिस के काम में हस्तक्षेप नहीं किया है.

बिहार में कानून का राज है. ना किसी को बचाया जाता है और ना किसी को फंसाया जाता है. बचाने और फंसाने का काम तेजस्वी यादव की माता और पिता के राजकाज में होता था. इसलिए तेजस्वी यादव को वही बात समझ में आ रही है. उधर, मंत्री लेसी सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि रिंटू सिंह की हत्या में नाम आने से मैं स्तब्ध हूं. मेरा नाम इसमें घसीटा गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भरोसे का है, उन पर आरोप लगाना ठीक नहीं है. हमें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, सब सामने आ जायेगा. उन्होंने कहा कि हमने 20 साल पहले गांव छोड़ दिया, गांव की राजनीति से हमारा कोई मतलब नहीं है. हमारी सरकार किसी को फंसती और बचाती नहीं है.

तेजस्वी यादव के आरोप पर कहा कि जब तेजस्वी यादव पर आरोप लगा था, तो क्या उन्हें जेल भेज दिया गया? अगर हमारे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो पहले उनको नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए. लेसी सिंह ने कहा कि मुझे इस केस में बेवजह घसीटा जा रहा है. मैं जांच के लिए तैयार हूं. मंत्री ने कहा है कि तेजस्वी यादव का नाम शक्ति मलिक मामले में आया था. इसलिए तेजस्वी यादव को पहले इस्तीफा देना चाहिए.

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?