लाइव न्यूज़ :

छोटे-छोटे बच्चे डिलीवरी ब्वॉय का रोल निभा रहे हैं, पूर्व मद्य निषेध मंत्री और भाजपा नेता जमशेद अशरफ ने शराबबंदी की खोली पोल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2021 21:36 IST

भाजपा नेता जमशेद अशरफ ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत खराब हो रही है, क्योंकि सारे पुलिस वाले आज शराबी और शराब को ढूंढने में व्यस्त है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में इस वक्त मिलावटी शराब बिक रही है.शराब को बहुत ही गलत मानता हूं और चाहता हूं कि लोग शराब न पियें.नीतीश कुमार ने शराबबंदी का एक बेहतर कदम उठाया है.

पटनाः बिहार में शराबबंदी को लेकर मचे हाय-तौबा के बीच राज्य के पूर्व उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता जमशेद अशरफ ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने ले बाद एक नया ट्रेंड का शुरुआत हुआ है. इसमें बच्चे ड्रग, चरस, गांजा स्मैक आदि का सेवन धड़ल्ले से कर रहे हैं.

हाल यह है कि चरस और गांजा आसानी से हर जगह उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि मैं काफी जगह पर घूमा हूं और हर जगह स्थितियां यही है. भाजपा नेता जमशेद अशरफ ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत खराब हो रही है, क्योंकि सारे पुलिस वाले आज शराबी और शराब को ढूंढने में व्यस्त है.

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे आज जिनको स्कूल जाना था, जो पढ़ाई करते वह आज डिलीवरी ब्वॉय का रोल निभा रहे हैं. शराब हर जगह मिल रही है. अफसोस की बात यह है कि बिहार में इस वक्त मिलावटी शराब बिक रही है. जिससे न सिर्फ सेहत खराब हो रही है बल्कि लोगों की जान भी जा रही हैं.

जमशेद अशरफ ने कहा कि मैं शराब को बहुत ही गलत मानता हूं और चाहता हूं कि लोग शराब न पियें. शराब बहुत खराब चीज है. नीतीश कुमार ने शराबबंदी का एक बेहतर कदम उठाया है, लेकिन आज जो बिहार की हालत हो रही है, उससे कहना चाहता हूं कि शराबबंदी से बिहार में जो साइड इफेक्ट हुआ है, उसकी नीतीश कुमार समीक्षा करनी चाहिये. 

जमशेद अशरफ ने सरकार और मुख्यमंत्री को ध्यान दिलाते हुए कहा कि बिहार बहुत ही गरीब प्रदेश है. बिहार में शराबबंदी की वजह से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष लगभग 40 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. नीतीश कुमार का जो मकसद था कि बिहार में शराब बंद करना वह सफल नहीं हो पाया.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos