पटनाः बिहार में सम्राट चौधरी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। राज्य विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान चौधरी ने यह प्रस्ताव पेश किया कि ‘‘सदन राज्य की वर्तमान मंत्रिपरिषद में अपना विश्वास व्यक्त करे।’’ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, लालू यादव ने मुझे जेल में डाला। अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते? नीतीश कुमार ने ही लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया।
अगर लालू यादव ने मेरे राजनीतिक करियर पर अत्याचार नहीं किए होते, तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनता। चौधरी ने कहा, "कुछ लोगों को लगता है कि हमारा पाठशाला, यही बपौती से बाहर निकलिए ये सत्ता किसी की बपौती नहीं है। मेरे 22 परिवार के सदस्यों को जबरदस्ती जेल में भेजा। कोई किसी के पाठशाला से नहीं होता है।
मैं तो कहा कि मेरी राजनीति में अगर लालू यादव जी का अत्याचार नहीं होता तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बन पाता। इसलिए कोई गलतफहमी में मत रहिए। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सरकार के पास पैसा है तो उसे उधार लेने की जरूरत नहीं है। हर सरकार कर्ज लेती है... सरकार के खजाने में पैसा नहीं है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बारे में वे कहते हैं, "बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते, हर किसी को यह जानने का अधिकार है कि उनके खिलाफ कितने मामले चल रहे हैं... लोगों को उनकी उम्र तक नहीं पता। लोग किस हलफनामे पर विश्वास करेंगे?..."