आज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2026 14:43 IST2026-04-24T14:43:26+5:302026-04-24T14:43:59+5:30

मुख्यमंंत्री के लाइव कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav will be live on social media at 9 pm tonight | आज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

file photo

Highlightsमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेशवासियों से महत्वपूर्ण विषय पर साझा करेंगे बात।सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी जानकारी।

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 24 अप्रैल की रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे महत्वपूर्ण विषय को लेकर प्रदेशवासियों से बात साझा करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी है। मुख्यमंंत्री के लाइव कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रदेशवासियों, आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के विकास, जनकल्याण और आने वाले समय की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

राजनीतिक और प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह कार्यक्रम उनकी पारदर्शी और संवादात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। वे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं और सुझावों को महत्व देते रहे हैं, जिससे सरकार और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हुआ है। यह संवाद उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण विस्तार माना जा रहा है।

Web Title: Chief Minister Dr. Mohan Yadav will be live on social media at 9 pm tonight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे