लाइव न्यूज़ :

4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2026 13:02 IST

ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी।कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है।भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है।

उत्तर 24 परगनाः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर हमला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सबसे पहले बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बहुत बधाई देता हूं। लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है।

आजादी TMC के भय से

आजादी TMC के भ्रष्टाचार से

आजादी TMC के सिंडिकेट से

आजादी बेटियों पर अत्याचार से

आजादी पलायन की मजबूरी से

आजादी बेरोजगारी और बेकारी से

आजादी घुसपैठियों के कब्जे से।

कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर वह अपने गुंडो को ताकत दे रही थी। मैं बंगाल की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है... 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी।

कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महांजगलराज के अंत का उद्घोष है। मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारीशक्ति... 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है। बंगाल की हर महिला कह रही है- अब नहीं सहेंगे, TMC सरकार बदलकर रहेंगे। गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था - तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।

ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है। ये क्रांति आपके एक वोट से होगी। इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए, बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है।

4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है। इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर TMC अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ।

मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है। और ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था।

उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फैलाना है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीBJPममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव अपने परिवार में अपनी बहन का सम्मान नहीं कर सकते?, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा-सम्मान की बात न करे और हमला करेंगे तो सुनना पड़ेगा, वीडियो

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

भारत'पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतेंगे'?, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले गृह मंत्री अमित शाह की भविष्यवाणी, वीडियो

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला