लाइव न्यूज़ :

अड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2026 05:36 IST

मृतकों में श्वेता पुरुषोत्तम नगरे (16, अड्याल), प्रभाकर चाचरकर (48) और उनकी पत्नी मुन्नी (43, दोनों वेलतूर निवासी), नयना देवराम नगरे (18) और दुर्गा देवराम नगरे (42) शामिल हैं. दुर्गा और नयना, मां-बेटी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजख्मियों की चीखो-पुकार से गूंज रहे घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था.अड्याल के रहनेवाले सुदर्शन नान्हे की शादी गुरुवार को 5 किमी दूर कोंढा के चर्च में थी.आवाज सुनकर नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

अडयाल: भंडारा जिले की पवनी तहसील के अड्याल गांव के पास गुरुवार रात 9:45 बजे हुई एक भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 बुरी तरह घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ, जब हाईवे पर बारातियों से भरी वैन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. जख्मियों की चीखो-पुकार से गूंज रहे घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था.

मृतकों में श्वेता पुरुषोत्तम नगरे (16, अड्याल), प्रभाकर चाचरकर (48) और उनकी पत्नी मुन्नी (43, दोनों वेलतूर निवासी), नयना देवराम नगरे (18) और दुर्गा देवराम नगरे (42) शामिल हैं. दुर्गा और नयना, मां-बेटी हैं. मृतकों में दूल्हे के मामा-मामी भी शामिल हैं.

घायलों में से चालक सोहम जागेश्वर गेडाम (25, पिंपलगांव) और दूल्हे के मित्र उमेश बोधनलाल सोनवणे (24, खैरलांजी, मध्यप्रदेश) को अड्याल के ग्रामीण अस्पताल, जबकि अड्याल निवासी रक्षा खेड़कर (20) और स्नेहा गिरिधर नान्हे (18) को भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अड्याल के रहनेवाले सुदर्शन नान्हे की शादी गुरुवार को 5 किमी दूर कोंढा के चर्च में थी.

कोंढा में गोधूलि बेला में विवाह संपन्न होने के बाद रात में बाराती एक वैन (एमएच 36/ जेड 0861) से अड्याल वापसी के लिए रवाना हुए. बारातियों की पहली खेप छोड़कर जब वैन इन 9 लोगों को लेकर लौट रही थी, तभी गांव के पास सहायता नगर परिसर में वैन को ट्रक ने उड़ा दिया. यह ट्रक (सीजी 08 / एडब्ल्यू 6635) 10 चक्के वाला था.

हादसे की आवाज सुनकर नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. जैसे ही हादसे की खबर कोंढा मेन विवाहस्थल पर पहुंची, कोहराम मच गया. रात में बड़ी संख्या में नागरिक घटनास्थल और थाने में जमा हो गए.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक रेप, अस्पताल में भर्ती पीड़िता?

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

क्राइम अलर्टखाकी वर्दी, टोपी, बेल्ट और पुलिस आईडी का इस्तेमाल कर आम लोगों से लूटपाट, सफदर इमाम, लाल बहादुर राम, मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र राय और प्रभु लाल शाह अरेस्ट

क्राइम अलर्टDelhi: क्रूरता की सारी हदें पार! रेप और हत्या के बाद शव को घसीटा, तिजोरी खोलने के लिए अपनाई रूह कंपा देने वाली तरकीब

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो