लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2026 14:27 IST

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आप परेशान न हो अगले कई पीढ़ियों तक वो सत्ता में नहीं आने वाले हैं और शायद विपक्ष की भूमिका में भी नहीं रहें।

Open in App
ठळक मुद्देअपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला है।तेजस्वी यादव को खुद सोचना चाहिए कि वे कहां से आए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देता हूं।

पटनाः बिहार विधानसभा में सत्ता और विपक्ष में जमकर बहस हुई। जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह तो औपचारिकता थी। नीतीश कुमार का सुशासन और विकास मॉडल जारी रहेगा। तेजस्वी यादव के बयान पर कि वे और क्या कह सकते हैं? तेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या वे एक वॉर्ड भी जीत पाते? उनकी तो अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला है।

तेजस्वी यादव को खुद सोचना चाहिए कि वे कहां से आए हैं। बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा,' मैं सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देता हूं उनको सबने एकमत से समर्थन दिया है...नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आप परेशान न हो अगले कई पीढ़ियों तक वो सत्ता में नहीं आने वाले हैं और शायद विपक्ष की भूमिका में भी नहीं रहें।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "NDA सरकार को सभी के समर्थन के लिए आभार, धन्यवाद। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्रियों को बहुत शुभकामनाएं। कल भी NDA सरकार थी, आज भी NDA सरकार है और कल भी NDA सरकार रहेगी और प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार बनेगा।"

भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने दूसरे चरण के मतदाताओं के लिए संदेश दे दिया है कि बढ़-चढ़कर मतदान करें, इस निर्मम सरकार को उखाड़ फेंके... निश्चित रूप से कल के मतदान में भाजपा 110 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।"

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,"भाजपा का एक कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री का विश्वास मत हासिल किया है और पहली भी NDA की सरकार थी अब भी NDA की सरकार है तो सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई।"

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारसम्राट चौधरीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अपने परिवार में अपनी बहन का सम्मान नहीं कर सकते?, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा-सम्मान की बात न करे और हमला करेंगे तो सुनना पड़ेगा, वीडियो

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

भारतआज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो