लाइव न्यूज़ :

गिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 24, 2026 07:29 IST

कचरा प्रबंधन पर नवी मुंबई ने वाकई श्रेष्ठ काम किया है. दूसरे स्थान पर सूरत है. सफाई के मामले में नागपुर 27 वें स्थान पर और छत्रपति संभाजीनगर 30 वें पायदान पर है.

Open in App

जिस परियोजना को बुनियादी तौर पर पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, वो परियोजना महाराष्ट्र में पंद्रह साल से ज्यादा चली और अब समाप्त हुई है. परियोजनाओं के लिए जो विशेष व्यवस्था की गई थी, उसे समाप्त कर दिया गया है. इसके लिए अलग से कर्मचारी नहीं होंगे और परियोजना के तहत हुए कार्यों की जिम्मेदारी महानगरपालिका को सौंप दी गई है.

तो बुनियादी सवाल है कि परियोजना को किस हद तक सफल कहा जाए?  महाराष्ट्र में स्मार्ट सिटी परियोजना की शुरुआत 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. परियोजना में मुख्य रूप से छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, कल्याण-डोंबिवली, नासिक, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर और ठाणे को शामिल किया गया. परियोजना का उद्देश्य बेहतर बुनियादी ढांचा, कुशल सेवाएं और टिकाऊ पर्यावरण के माध्यम से शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना था. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि इन शहरों में कुल मिलाकर 300 से ज्यादा परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या फिर अंतिम चरण में हैं.

अच्छी बात है. आंकड़ों का  स्वागत किया जाना चाहिए. मगर कुछ बुनियादी सवालों पर भी गौर करना जरूरी है. इसी परियोजना के तहत सफाई के मामले में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर पिछले आठ वर्षों से शिखर पर बना हुआ है. सवाल यह है कि विकसित माने जाने वाले महाराष्ट्र का कोई शहर प्रथम पायदान पर एक साल भी क्यों नहीं आ पाया? हां, नवी मुंबई पर हम गर्व कर सकते हैं जो पिछले कुछ वर्षों से लगातार तीसरे स्थान पर बना हुआ है.

कचरा प्रबंधन पर नवी मुंबई ने वाकई श्रेष्ठ काम किया है. दूसरे स्थान पर सूरत है. सफाई के मामले में नागपुर 27 वें स्थान पर और छत्रपति संभाजीनगर 30 वें पायदान पर है. क्या स्थिति इससे बेहतर नहीं हो सकती थी? और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जो काम हुए हैं, उनका सदुपयोग कितना हो रहा है? उदाहरण के लिए नागपुर में लगे हुए कैमरों की बात करें तो पूरा शहर ट्रैफिक की अराजकता का शिकार है और बहुत से कैमरे बंद पड़े हैं. दूसरे शहरों में भी यही हाल है.

किसी भी शहर की गुणवत्ता मुख्यत: दो बातों से आंकी जाती है. पहला कि वहां साफ-सफाई कितनी है और दूसरा सड़क कैसी है, उस पर ट्रैफिक व्यवस्था कैसी है. एक और बड़ा मुद्दा सार्वजनिक शौचालयों का है. क्या हम इन कसौटियों पर खरा उतर रहे हैं? यदि आप नागपुर या छत्रपति संभाजीनगर में रहते हैं और अपने जनप्रतिनिधि से पूछेंगे कि शहर में कितने सार्वजनिक शौचालय हैं तो वे बड़े आंकड़े आपके सामने रख देंगे. मगर आंकड़ों का ढिंढोरा पीटने के बजाय हमें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि सच क्या है? हम सच का सामना नहीं करेंगे तो बेहतर होने की उम्मीद कैसे करेंगे?

टॅग्स :City Planning Authorityमोदी सरकारबृहन्मुंबई महानगरपालिकाBMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारत अधिक खबरें

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान