लाइव न्यूज़ :

आज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2026 14:43 IST

मुख्यमंंत्री के लाइव कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेशवासियों से महत्वपूर्ण विषय पर साझा करेंगे बात।सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी जानकारी।

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 24 अप्रैल की रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे। इस दौरान वे महत्वपूर्ण विषय को लेकर प्रदेशवासियों से बात साझा करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दी है। मुख्यमंंत्री के लाइव कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रदेशवासियों, आज रात 9 बजे मैं सोशल मीडिया पर लाइव में एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अपनी बात आप सभी से साझा करूंगा।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के विकास, जनकल्याण और आने वाले समय की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

राजनीतिक और प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह कार्यक्रम उनकी पारदर्शी और संवादात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। वे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं और सुझावों को महत्व देते रहे हैं, जिससे सरकार और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हुआ है। यह संवाद उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण विस्तार माना जा रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारत अधिक खबरें

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो